यूपी एमएलसी में भाजपा की बड़ी जीत पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं के लिए कही ये बड़ी बात
यूपी में भाजपा ने विधानसभा चुनाव के बाद अब एमएलसी चुनाव में भी धमाकेदार जीत दर्ज के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रतिक्रिया दी है।
उत्तर प्रदेश में भाजपा ने विधानसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद चुनाव में भी धमाकेदार जीत दर्ज की है। वहीं दूसरी ओर मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी का खाता भी नहीं खुल सका। अब पार्टी की इस जीत के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जीत के लिए पंचायत व स्थानीय निकाय सहित समस्त जनप्रतिनिधियों का आभार जताया है।
स्वतंत्र देव सिंह जताया आभार
यूपी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जीत के बाद सबका आभार जताया है। उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश के स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए पंचायत व स्थानीय निकाय सहित समस्त जनप्रतिनिधियों का आभार। ये जीत पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के निरंतक परिश्रम का परिणाम है।"
उत्तर प्रदेश विधान परिषद में भी भाजपा का बहुमत
उत्तर प्रदेश में भाजपा ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत अर्जित किया है। वहीं विधानसभा चुनाव के ठीक बाद हुए 36 सीटों के लिए विधान परिषद के चुनाव में भी भाजपा ने अपना दबदबा कायम करते हुए 33 सीटों पर विजय हासिल कर ली हैं। विधानसभा के बाद भाजपा का पहली बार उत्तर प्रदेश विधान परिषद में भी बहुमत हो गया है, यानी अब कोई भी बिल आसानी से सरकार पास करा सकती हैं। विधानपरिषद के लिए 36 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने जहां नौ सीटों पर निर्विरोध चुनाव जीता। तो वहीं मंगलवार को 27 सीटों में से 24 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए कुल 33 सीट जीत ली हैं।