Breaking News

Wednesday, October 2, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 279

बिहार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का निधन, पटना के अस्पताल में ली आखिरी सांस, सीएम नीतीश ने जताया शोक

पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह 2014 से पहले नीतीश कुमार की कैबिनेट का हिस्सा थे और उनके करीबी मंत्रियों में से एक थे। उन्होंने पटना के बिग अपोलो हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। अभी नरेंद्र सिंह के बेटे सुमित सिंह नीतीश कैबिनेट में मंत्री हैं। उनके निधन पर सीएम नीतीश ने शोक जताया है।

बिहार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का निधन, पटना के अस्पताल में ली आखिरी सांस, सीएम नीतीश ने जताया शोक

बिहार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का निधन हो गया है। वो कई दिनों से बीमार थे। पटना के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। नरेंद्र सिंह, जमुई जिले के भौड़ गांव के रहने वाले थे। वो बिहार सरकार में लंबे समय तक मंत्री रहे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाते थे। इस सूचना के बाद सियासी गलियारे में शोक की लहर है। सीएम नीतीश ने उनके निधन पर शोक जताया है। जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि बिहार ने एक जमीनी नेता खो दिया है।

सीएम नीतीश बोले- नरेंद्र सिंह के निधन से मर्माहत हूं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता और समाजसेवी थे। वे 1974 के जेपी आंदोलन के प्रखर सेनानी थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। वे अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से मैं मर्माहत हूं।

सीएम नीतीश ने शोक संदेश में कहा कि उन्होंने मेरे साथ मेरे मंत्रिमंडल सहयोगी के रूप में मंत्री पद की जिम्मेदारी का कुशलतापूर्व निर्वहन किया था। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने नरेंद्र सिंह के बेटे विज्ञान और प्रोद्योगिकी मंत्री सुमित सिंह से फोन पर बात की और उन्हें सांत्वना दी। नरेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चीर शांति और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

'बिहार ने एक जमीनी नेता खो दिया', बोले जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह
राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री नरेंद्र बाबू के निधन की खबर दुःखद है। 1974 के जेपी आंदोलन काल से मेरा उनसे व्यक्तिगत संबंध रहा है। भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक-संतप्त परिजनों के लिए संबल की प्रार्थना करता हूं। उनके निधन से बिहार ने एक जमीनी नेता खो दिया है।'


2014 से पहले नीतीश कैबिनेट में थे मंत्री, फिर छोड़ दी थी जेडीयू
पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह, 2014 से पहले नीतीश कुमार की कैबिनेट का हिस्सा थे और उनके करीबी मंत्रियों में से एक थे। पूर्व मंत्री ने पटना के बिग अपोलो हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। अभी नरेंद्र सिंह के बेटे सुमित सिंह नीतीश कैबिनेट में मंत्री हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू की हार होने के बाद जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था तब नरेंद्र सिंह उन नेताओं में शामिल थे जिनका नाम मुख्यमंत्री की रेस में चल रहा था। हालांकि इसमें जीतन राम मांझी बाजी मार ले गए थे।

नरेंद्र सिंह के बेटे सुमित सिंह अभी हैं नीतीश कैबिनेट में मंत्री
बाद में जब जीतन राम मांझी ने अलग पार्टी बनाई तो नरेंद्र सिंह भी नीतीश से अलग होकर उनके साथ चले गए थे। उसके बाद से नरेंद्र सिंह राजनीति में लगातार हाशिए पर चल रहे थे। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में उनके बेटे सुमित सिंह ने चकाई विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीते और इस वक्त नीतीश कैबिनेट का हिस्सा हैं।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...