Breaking News

Wednesday, October 2, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 501

बिहार में पुलिस ने भाई-बहन की करा दी शादी! दूल्हा बोला- 'मेरी एक न सुनी और मांग भरवा दी'

बिहार के जमुई जिले में बिहार पुलिस पर भाई-बहन की शादी करवाने के आरोप लगे हैं। युवक का आरोप है कि पुलिस ने उसकी एक ना सुनी और जबरन शादी करवा दी।

बिहार में पुलिस ने भाई-बहन की करा दी शादी! दूल्हा बोला- 'मेरी एक न सुनी और मांग भरवा दी'

जिले के सोनो थाना क्षेत्र के औरैया गांव में अजीबोगरीब घटना घटी है। यहां पुलिस पर भाई-बहन की शादी कराने का आरोप लगा है। लड़की की शिकायत पर जब पुलिस गांव में पहुंची तो मामले की जांच पड़ताल करने लोगों की भीड़ जुटी गई। पहले तो लड़के की पुलिस ने पिटाई कर दी। आरोप है कि मां-बाप को फटकार लगाते हुऐ लड़का-लड़की की शादी रात के अंधेरे में करवा दी। बताया जा रहा है कि सोनो के ओरैया गांव लोरंगी दास का निरंजन दास गुजरात में रहकर काम करता है।

पुलिस पर भाई बहन की शादी कराने का आरोप
सोनो थाना क्षेत्र के ओरैया गांव में एक युवक निरंजन दास की शादी तय हुई थी। यह खबर मिलते ही झारखंड की एक लड़की जमुई पहुंच गई और कहने लगी कि लोरंगी दास उसक प्रेमी है। वह उससे शादी करने की जिद्द करने लगी। गांव वालों ने और पुलिस ने मिलकर रात में ही दोनों की शादी करा दी। शादी के बाद पता चला कि लड़का लड़की रिश्ते में भाई-बहन हैं। विवाह के बाद लड़का और उसके परिजन आरोप लगा रहे हैं किे पुलिस ने जबरन शादी करा दी। यह खबर फैलते ही पूरे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है।

पूछताछ में पता चला है कि लड़की जो लड़के के मौसी की बेटी है। लड़की किसी और लड़के से प्यार करती थी और उससे शादी भी करना चाहती थी। आरोप है कि निरंजन ने ऐसा होने नहीं दिया और कई बार उस से शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद लड़की निरंजन से शादी करने का दबाव बनाने लगी फिर दोनों परिवार के साथ सूरत से बिहार आ गए। अपने गांव जमुई के ओरैया में इस बीच लड़की ने निरंजन से कई बार शादी का प्रयास करती रही। दबाव बनाती रही, लेकिन जब निरंजन और उसका परिवार राजी नहीं हुआ तो लड़की खुद सोनो थाना पहुंच गई और अपनी पूरी कहानी बताई। शादी के बाद लड़की का कहना है कि यह शादी दोनों की मर्जी से हुई है। कोई जोर जबरदस्ती नहीं हुई है।

पुलिस के फैसले पर उठ रहे सवाल
मिल रही जानकारी के अनुसार एसएन सिंह थाने के एक ड्राइवर के साथ गांव पहुंचे और लड़के के साथ मारपीट की और पूछताछ की। हालांकि मां और लड़के ने विरोध किया, लेकिन पुलिस वालों ने धमकाया की केस लंबा खींचेगा। डर से लड़के के परिवार वाले शादी के लिए राजी हो गए। लड़के से कागज पर हस्ताक्षर कराया गया, जिसके बाद लड़का और लड़की की शादी रात में ही करा दी गई। जानकारी मिल रही है की लड़की की उम्र 16 साल कुछ माह और लड़के की उम्र 22 साल बताया जा रहा है। निरंजन ने स्वीकार किया है कि सूरत में ही ममता का जब ब्रेकअप हुआ था तभी दोनों नजदीक आए थे।

स्थानीय डीएसपी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि शादी का वीडियो उन्होंने देखा है। उसे देखकर कहीं से नहीं लग रहा है कि जोर जबरदस्ती से शादी हुई है। हालांकि अगर मां-बाप शिकायत कर रहे हैं तो मामले की जांच की जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...