Breaking News

Friday, September 27, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 65

बोधगया में चीन की महिला के गायब होने से हड़कंप, पुलिस ने जारी की तस्वीर; लोगों से की अपील

गया में एक चीनी महिला के गायब होने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। पुलिस ने गायब चीनी महिला की तस्वीर जारी की है। तस्वीर जारी करते हुए पुलिस ने लोगों से उस महिला की जानकारी देने की अपील की है।

बोधगया में चीन की महिला के गायब होने से हड़कंप, पुलिस ने जारी की तस्वीर; लोगों से की अपील

ज्ञान की भूमि बोधगया में इन दिनों दुनियाभर से बौद्ध धर्म के अनुयायी आए हुए हैं। बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा भी काल चक्र पूजा को लेकर एक महीने के प्रवास पर हैं। इसी दौरान गया में एक चीनी महिला के गायब होने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। पुलिस ने गायब चीनी महिला की तस्वीर जारी की है। तस्वीर जारी करते हुए पुलिस ने लोगों से उस महिला की जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी को देने का आग्रह किया गया है।

गया की वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने बताया कि एक चीनी महिला के गायब होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि चीनी महिला पिछले दो सालों से बोधगया में रह रही थी। गया के एसएसपी ने चीनी महिला का नाम मिस सॉन्ग सिऔल बताया है। लोगों से अपील की गई है कि गायब चीनी महिला कहीं भी दिखती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

जिले के एसएसपी ने बताया कि इस महिला के सभी गतिविधियों और आवासन स्थल के बारे में पुलिस जानकारी एकत्रित कर रही है। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि बोधगया में कहीं कोई खतरे और असुरक्षा की बात नहीं है। सब कुछ सामान्य तरीके से चल रहा है।

कालचक्र मैदान में दलाई लामा ने दिया उपदेश
वहीं, गुरुवार को दलाईलामा ने बोधगया के कालचक्र मैदान पर तीन दिवसीय उपदेश कार्यक्रम के पहले दिन बौद्ध लामाओं व अनुयायियों को कहा। निर्धारित समय के अनुसार दलाईलामा कालचक्र मैदान पहुंचे और सभी का अभिवादन हाथ उठाकर किया। लामाओं के मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने आसन ग्रहण किया। पहले थेरवादी बौद्ध भिक्षुओं ने सुत्तपाठ किया। उसके बाद महायानी लामाओं ने सुत्तपाठ किया। उन्होंने अपने उपदेश को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हमेशा दूसरों के कल्याण की सोचे, तभी बुद्धत्व लाभ होगा। उन्होंने कहा कि मैं बोधिचित्त के साक्षात स्वरूप को नमस्कार करके भवनाशक बोधिसत्व की भावना को आपसे कहूंगा।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...