Breaking News

Sunday, September 22, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 67

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बिहार में केंद्र सरकार के खिलाफ किया मौन धरना प्रदर्शन

हार में कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। धरने से पहले पार्टी नेताओं ने राहुल गांधी को राजनीतिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया। इस विरोध-प्रदर्शन में पूरे बिहार से कांग्रेस नेता शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इसी क्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंह ने भी भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह  ने बिहार में केंद्र सरकार  के खिलाफ  किया  मौन धरना प्रदर्शन

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को राजनीतिक रूप से लगातार परेशान किए जाने के आरोप लगा रहे कांग्रेस के नेताओं में इसे लेकर उबाल है।
बुधवार को बिहार कांग्रेस के नेता केंद्र के प्रति अपना विरोध-प्रदर्शन करने के लिए मौन सत्याग्रह पर बैठे। ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आयोजित मौन सत्याग्रह किया गया।

इसमें पूरे बिहार से आए कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया। इन नेताओं ने विरोध जताने के लिए बांह और कई नेताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांध रखी थी।

कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा 
मौन धरने पर बैठने के पहले कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद देश में बढ़ती उनकी लोकप्रियता ने मोदी और शाह की नींद उड़ा दी है।
भाजपा के यह दोनों प्रमुख नेता देख रहे हैं कि लगातार राहुल गांधी का जनाधार बढ़ रहा है। उनकी मोहब्बत की दुकान का मकसद सफल हो रहा है, इसलिए उन्हें बेवजह साजिश करके नाना प्रकार से परेशान किया जा रहा है।
डॉ. सिंह ने कहा कि यह धरना भाजपा की वैसी साजिशों का जवाब है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ऐसी किसी भी साजिश से कांग्रेस डरती नहीं है। जब-जब ऐसी साजिश होगी कांग्रेस उसका मुंहतोड़ जवाब देगी।
उन्होंने कहा कि देश की आम आवाम मोदी सरकार के शासन से पक चुकी है। महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार का ध्यान नहीं है।
मणिपुर जल रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर में घूमकर अपना चेहरा चमका रहे हैं। जनता ने सब देखा है और आने वाले 2024 के चुनाव में देश की जनता मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

धरना पर बैठने वाले प्रमुख नेताओं में कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास प्रभारी अजय कपूर विधायक दल के नेता शकील अहमद खान पार्टी प्रवक्ता आनंद माधव राजेश राठौर प्रेमचंद मिश्रा समेत सैकड़ों नेता शामिल रहे।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...