Breaking News

Friday, September 27, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 167

बिहार के नए कृषि मंत्री पर 'भ्रष्टाचार' का आरोप, बोले- किसी भी हालत में...

सुधाकर सिंह राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र हैं। सुधाकर कैमूर के रामगढ़ से विधायक हैं और उनपर भ्रष्टाचार का आरोप है।

बिहार के नए कृषि मंत्री पर 'भ्रष्टाचार' का आरोप, बोले- किसी भी हालत में...

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। नए कानून मंत्री और राजद नेता कार्तिकेय सिंह के बाद अब नए कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को लेकर विपक्षी पार्टी भाजपा हमलावर हो गई है। दरअसल, राजद नेता और जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह पर चावल घोटाले का आरोप है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि सुधाकर सिंह पर चावल घोटाले में केस करने वाली सरकार और कोई नहीं नीतीश कुमार की ही सरकार थी। अब देखने वाली बात यह होगी की नीतीश कुमार इस मामले से कैसे सलटते हैं। बता दें कि  सुधाकर सिंह कैमूर के रामगढ़ से विधायक हैं।

सुधाकर सिंह ने दिया आरोपों का जवाब 
वहीं मामले को तूल पकड़ता देख नए कृषि मंत्री सुधाकर सिंह खुद सामने आए हैं और अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को इस मामले में कोर्ट का आदेश देखना चाहिए। आरोप हमेशा लगाए जाते हैं लेकिन हमेशा सच नहीं होते। घोटाला हुआ है तो उन्हीं के राज में हुआ है। तब उन्होंने इसे क्यों नहीं उठाया? सुधाकर सिंह ने कहा कि किसी भी हालत में इस्तीफा नहीं दूंगा।

राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद के बेटे हैं सुधाकर सिंह
बता दें कि सुधाकर सिंह वर्तमान राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे हैं और अभी कैमूर के रामगढ़ से विधायक हैं। सुधाकर सिंह 2010 में पिता से बगावत कर भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे थे लेकिन वे चुनाव हार गए। सुधाकर सिंह की शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट हैं और उनकी उम्र 44 साल है। राजनीति में आने से पहले सुधाकर सिंह खेती का काम किया करते थे।

सुधाकर सिंह पर चावल घोटाले का आरोप
बता दें कि यह चावल घोटाला 2013-14 में हुआ था। उनपर आरोप था कि उन्होंने चावल जमा नहीं करवाए और उसे गबन कर गए। न्यायिक दंडाधिकारी की प्रथम अदालत में ये मामला अब भी लंबित है। रामगढ थाने में ही उन पर केस हुआ था। लेकिन, लालू यादव के परिवार से उनके पिता की नजदीकी काम कर गई और उन्हें मंत्री पद मिल गया।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...