Breaking News

Friday, October 4, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 560

भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र: महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर से स्कूटी, हर घर में रोजगार से 2 करोड़ टैबलेट का वादा।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 'लोक कल्याण संकल्प पत्र' नाम से मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। बीजेपी के संकल्प पत्र में महिलाओं, किसानों और युवाओं को लेकर कई बड़े वादे किए गए हैं।

भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र: महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर से स्कूटी, हर घर में रोजगार से 2 करोड़ टैबलेट का वादा।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 'लोक कल्याण संकल्प पत्र' नाम से मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। बीजेपी के संकल्प पत्र में महिलाओं, किसानों और युवाओं को लेकर कई बड़े वादे किए गए हैं। गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में मंगलवार को इसे जारी किया गया। उन्होंने का की उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ लोगों के जीवन मे परिवर्तन के लक्ष्य को लेकर संकल्प पत्र जारी किया है।


प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2017 में भाजपा ने जो कहा वो करके दिखाया है। 2017 से पहले बसपा, सपा और कांग्रेस के भाई भतीजावाद की सरकार में प्रदेश पिछड़ गया था। योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश की छवि को बदलकर फिर से विकास की रफ्तार पकड़ी है। कानून व्यवस्था का राज कायम किया है। आज फिर संकल्प पत्र लेकर आये है, फिर पांच साल जनता की सेवा करेंगे।


महिलाओं के लिए, मुफ्त सिलेंडर और स्कूटी

बीजेपी ने प्रदेश में दोबारा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने का वादा किया है। उज्ज्वला योजना के तहत सभी लाभार्थियों को होली और दीपावली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा। 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की जाएगी। विधवा और निराश्रित महिलाओं के लिए पेंशन को बढ़ाकर 1500 रुपए प्रति महीने करने का वादा किया गया है। हर कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रानी लक्ष्मी बाई योजना के तहत मुफ्त स्कूटी वितरित करने की बात कही गई है।


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज है। हर बहन बेटी सुरक्षित महसूस करती है। पहले महीनों तक कर्फ्यू लगा रहता था। अब कर्फ्यू नहीं कावड़ यात्रा निकलती है। हर बेटी बेखौफ होकर स्कूल जाती है। हमने सुरक्षा के साथ गरीब कल्याण योजना को जनता तक पहुंचने के लिए काम किया है।


हर घर में रोजगार, 2 करोड़ टैबलेट

अगले 5 साल में हर परिवार में कम से कम रोजगार या स्वरोजगार का अवसर प्रदान करने का वादा किया गया है। प्रदेश की सभी विभागीय रिक्तियों को शीघ्रता से भरने का वादा किया गया है। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 2 करोड़ टैबलेट या स्मार्टफोन वितरण का वादा किया गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में जिम और खेल मैदान स्थापित करने का वादा किया गया है। उत्तर प्रदेश की इकॉनमी को पहले स्थान पर लाने का वादा करते हुए हर व्यक्ति की आय को दोगुना करने को लेकर प्रतिबद्धता जताई गई है। बीजेपी की सरकार बनने पर प्रदेश में 5 साल में 10 लाख करोड़ रुपए के निवेश को आकर्षित करने का वादा किया गया है।


भाजपा सरकार में योजना का लाभ चेहरा देखकर नहीं पात्रता देखकर दिया गया। प्रदेश सरकार ने डेढ़ गुना एमएसपी पर धान व गेंहू खरीदा। प्रदेश के पांच लाख युवाओं को रोजगार दिया गया। युवाओं को एमएसएमई सेक्टर में रोजगार मिल रहा है। प्रदेश में बेरोजगारी की दर कम हुई है।


संकल्प पत्र बनाने के लिए जनता से सुझाव लिए गए

यूपी सरकार के मंत्र सुरेश खन्ना ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य प्रदेश की 24 करोड़ जनता की सेवा करना है। सेवा के उद्देश्य से संकल्प पत्र तैयार किया गया है। 2022 के संकल्प पत्र के लिए बनी समिति ने जनता से सुझाव लिए गए। यूपी को नंबर वन बनाने के लिए चलाए गए अभियान में विभिन्न वर्गों के सम्मेलन भी आयोजित किए गए।


लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। गृहमंत्री अमित शाह यहां से सीधे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के लिए रवाना हो गए।




Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...