Holi पर सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं प्रियंका, सीबीआई के निष्कर्ष का कर रही हैं इंतजार
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी बहनें और फैंस अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते रहते हैं। साथ ही भावुक पोस्ट भी साझा करते रहते हैं। होली के मौके पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने उन्हें याद किया है। साथ ही उन्होंने भाई की मौत की सीबीआई जांच को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
प्रियंका सिंह सोशल मीडिया पर अक्सर भाई सुशांत सिंह राजपूत को याद करती रहती हैं। उन्होंने होली के मौके पर एक चांद की तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। प्रियंका सिंह ने इस तस्वीर के साथ अपने ट्वीट में लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत चांद को तुम्हारे साथ देखना हमेशा से आश्चर्य और आनंद से भरा था! अब यह दिल के दर्द का स्रोत बन गया है और मुझे लगाता है कि सुंदरता की चीज हमेशा के लिए यह ही बस खुशी है!'
प्रियंका सिंह ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'सीबीआई का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं # Justice4SSR' सोशल मीडिया पर प्रियंका सिंह का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि प्रियंका सिंह का यह ट्वीट सुप्रीम कोर्ट की तरफ से उनकी याचिका को रद्द करने के बाद आया है।
दरअसल बीते हफ्ते सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से झटका लगा है। कोर्ट ने प्रियंका सिंह की उस याचिका को रद्द कर दिया है जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती द्वारा उनके खिलाफ की गई एफआईआर को गलत ठहराया था और मामला रद्द करने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर को सही ठहराने वाले हाईकोर्ट के फैसले को पलटने से इनकार कर दिया
कोर्ट का कहना है कि हाईकोर्ट इस मामले में सुनवाई कर रहा है और उनकी याचिका रद्द कर चुका है तो वह इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेंगे। वहीं प्रियंका सिंह के खिलाफ दायर हुए केस की जांच भी अब सीबीआई करेगी, क्योंकि सुप्रीम पहले ही यह आदेश दे चुका है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन से जुड़ी जांच सीबीआई को सौंपी जाएगी। आपको बात दें कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और मीतू सिंह के खिलाफ मुंबई पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर केस सीबीआई को सौंप दिया था।
दरअसल, रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहनों पर पर्चा बदलकर सुशांत को गलत दवाई देने का आरोप लगाया था। रिया का आरोप था कि प्रिंयका और उनके किसी जानकार डॉक्टर ने सुशांत को गैर कानूनी तरीके से गलत दवाईयां दीं। जिसका असर सुशांत कि सेहत पर पड़ा था। आपको बताते चलें कि 14 को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर पर मृत पाए गए थे। अभिनेता के निधन के एक साल होने वाले है, लेकिन अब तक इस केस की जांच चल रही है।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...