यूपी के नए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज से अपना कार्यभार संभाला। मंत्री के रूप में भी उन्हें अति महत्वपूर्ण चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद दूसरी बार भाजपा के सत्ता में आने पर मंत्रियों को विभागों के बंटवारे के एक दिन बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपना पदभार संभाल लिया है। पहले दिन उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की।
योगी सरकार के पहले कार्यकाल में कानून मंत्री रहे ब्रजेश पाठक को इस बार उप मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री के रूप में भी उन्हें अति महत्वपूर्ण चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
इस कार्यकाल में ब्रजेश पाठक का कद बढ़ा है साथ ही उन्हें कई बड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...