Breaking News

Saturday, September 21, 2024
Home / व्यापार /

  • 0
  • 115

जेनिथ बिरला के ग्लोबल डिपॉजिटरी रिसिप्ट में गड़बड़ी के मामले

यश बिरला पर प्रतिबंध:GDR में गड़बड़ी, 4 लोगों को 59 करोड़ रुपए वापस लौटाने का सेबी का आदेश

जेनिथ बिरला के ग्लोबल डिपॉजिटरी रिसिप्ट में गड़बड़ी के मामले

  • 12 लोगों को शेयर बाजारों में कारोबार करने पर प्रतिबंध भी लगा दिया है
  • जीडीआर का मतलब विदेशी बाजारों में शेयरों को लिस्ट कराना है

शेयर बाजार रेगुलेटर सेबी ने एक बड़ा फैसला दिया है। जेनिथ बिरला के ग्लोबल डिपॉजिटरी रिसिप्ट (GDR) में गड़बड़ी के मामले में 4 लोगों को 59.06 करोड़ रुपए वापस लौटाने का आदेश दिया है। साथ ही 12 लोगों को शेयर बाजारों में कारोबार करने पर प्रतिबंध भी लगा दिया है। इसमें यश बिरला भी शामिल हैं।

6 पर्सेंट की दर से ब्याज भी देना होगा

इस पर 6 पर्सेंट सालाना ब्याज भी देना होगा। इस रकम को 45 दिनों के अंदर जमा कराना होगा। अगर ये रकम जमा नहीं होती है तो सभी पर शेयर बाजार में कारोबार करने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। यह प्रतिबंध तब तक रहेगा, जब तक यह रकम जमा नहीं होगी।

92 पेज का ऑर्डर जारी किया

सेबी ने मंगलवार की देर रात 92 पेज का ऑर्डर जारी किया। इसमें जेनिथ बिरला, अरुण पंचारिया और विेंटेज पर 3 साल का प्रतिबंध लगाया है। बाकी लोगों पर 1 से 2 साल का प्रतिबंध लगाया है। सेबी के मुताबिक, उसने जेनिथ बिरला द्वारा जारी किए गए GDR की जांच की थी। GDR का मतलब भारतीय कंपनियों द्वारा विदेशों के बाजार में इश्यू जारी कर पैसा जुटाने से है।

1.81 मिलियन जीडीआर जारी किया गया

सेबी ने पाया कि जेनिथ ने 1.81 मिलियन GDR जारी किया था। इसकी रकम 22.99 मिलियन डॉलर थी। यह GDR 28 मई 2010 में जारी किया गया था। सेबी के मतुाबिक, यह GDR लक्जमबर्ग स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ था। यूरोपियन अमेरिकन इन्वेस्टमेंट बैंक एजी ने विेंटेज एफजेडई को 12 मई 2020 को GDR सब्सक्राइब करने के लिए लोन दिया था। यह पाया गया कि विंटेज ने इस लोन का GDR को खरीदने में उपयोग किया। GDR का पूरा शेयर विंटेज ने ही खरीद लिया था।

लोन एग्रीमेंट साइन किया

इसके बाद अरुण पंचारिया ने विंटेज के प्रबंध निदेशक के रूप में लोन एग्रीमेंट साइन किया। यह भी पाया गया कि मुकेश चौरडिया भी विंटेज के प्रबंध निदेशक थे। जांच में यह खुलासा हुआ कि कंपनी ने GDR की पूरी रकम औरम बैंक के पास गिरवी रख दिया। इसके लिए कंपनी ने एक गिरवी एग्रीमेंट भी बनाया था। इस पर पीवीआर मूर्थि ने साइन किया था। यही नहीं, जांच में पाया गया कि 12 लोगों में से 4 लोग न केवल साइनिंग अथॉरिटी थे, बल्कि वे जेनिथ के डायरेक्टर भी थे।

4 लोग बोर्ड मीटिंग में शामिल हुए

सेबी के मुताबिक, 4 लोग जेनिथ की बोर्ड मीटिंग में भी शामिल हुए थे। जांच में पता चला कि 22.99 मिलियन डॉलर के लोन में विंटेज ने 14 दिसंबर 2012 तक केवल 8.53 मिलियन डॉलर का ही लोन का पेमेंट किया। यह पेमेंट औरम बैंक को कई चरणों में किया गया। इसके बाद बाकी का लोन भरने में कंपनी डिफॉल्ट हो गई।

गिरवी जीडीआर को सेट ऑफ किया

इसके बाद पीवीआर मूर्थि ने गिरवी रखे गए GDR को बाकी के लोन के एवज में सेट ऑफ करने की मंजूरी दे दी। इसके बाद औरम बैंक ने गिरवी शेयरों को लोन के एवज में एडजस्ट कर दिया। सेबी ने जांच में पाया कि जो भी GDR जारी किया गया था वह बिना किसी सोच समझ के किया गया था।

जीडीआर कैंसल किया गया

जांच में पता चला कि 18.1 लाख GDR कैंसल कर दिया गया और इसे इक्विटी शेयर के रूप में बदल दिया गया। कैंसल के बाद यह पाया गया कि जेनिथ के 4.77 करोड़ शेयरों को 13.77 लाख जीडीआर में बदला गया। इसे भारतीय सिक्योरिटीज बाजार में विदेशी निवेशकों (एफआईआई) के उप खातों के जरिए बेचा गया। इसमें इंडिया फोकस कार्डिनल फंड नामक एफआईआई शामिल था। इसी तरह जेनिथ के 1.15 करोड़ शेयरों को 3.19 लाख GDR में बदला गया। इसे भी भारतीय बाजार में बेचा गया। इसे हाई ब्लू स्काई इमर्जिंग मार्केट फंड के जरिए बेचा गया।

जीडीआर को इक्विटी शेयरों में बदला

जांच में यह भी सामने आया कि कुल 18.1 लाख GDR में से विंटेज ने 16.9 लाख GDR को इक्विटी शेयर में बदल दिया और इसे 59.06 करोड़ रुपए में बेच दिया। जबकि कंपनी 14.50 मिलियन डॉलर के कीमत के GDR को प्रोसेस करने में फेल रही। सेबी ने ऑर्डर में कहा कि कंपनी ने निवेशकों के लिए कई सारे मामलों का खुलासा नहीं किया।

सेबी ने जांच में कहा कि अरुण पंचारिया पैन एशिया एडवाइजर्स में डायरेक्टर थे। पैन एशिया GDR की लीड मैनेजर थी। अरुण पंचारिया 12 आरोपियों में से 7 आरोपियों से जुड़े थे। GDR को हर चरण पर अरुण पंचारिया ही कंट्रोल कर रहे थे। सेबी ने इसके बाद सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया और इसी के बाद मंगलवार को ऑर्डर जारी कर दिया।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...