Breaking News

Saturday, September 21, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 143

मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, बस और कार के बीच टक्कर से लगी आग के कारण पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस और कार में टक्कर लगने के बाद दोनों वाहन जले गए। यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस और कार में सोमवार सुबह टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन धू-धू कर जल उठे। कार सवार पांच लोगों के जलकर मरने की जानकारी पुलिस ने दी है। एक युवक की पहचान के बाद सभी की शिनाख्त के प्रयास हैं।

मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, बस और कार के बीच टक्कर से लगी आग के कारण पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना हो हो गई। आगरा की ओर से नोएडा जा रही प्राइवेट वॉल्वो बस का पहिया अचानक पंचर हो गया। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर तिरछी हो गई। इसी बीच पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार उसमे जा भिड़ी।

घटना सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे हुई। देखते ही देखते दोनों वाहनों में आग लग गई। यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया। सूचना पर दमकल पहुंची। तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घटना में बस सवार यात्री तो सुरक्षित निकाल लिए गए। लेकिन कार सवार पांच यात्री उसी में जल गए।

 अंशुमान की पहचान
हादसे में मृत एक युवक अंशुमान यादव शिकोहाबाद, शंभू नगर का निवासी था। वह नोएडा में रिलांयस कंपनी में काम करता था। रविवार रात काे घर से अकेला ही निकला था। उसके साथ मरने वाले चार साथी कंपनी के ही लोग बताए जा रहे हैं। पुलिस मृतकों की पहचान के प्रयास कर रही है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...