Breaking News

Sunday, September 29, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 66

मंत्रिमंडल विस्तार : मंत्री संभाल रहे कार्यभार, अनुराग ठाकुर और अश्विनी वैष्णव ने शुरू किया काम

आज मंत्री अपने-अपने विभाग का कामकाज संभाल रहे हैं।  अनुराग ठाकुर, अश्विनी वैष्णव समेत कई मंत्रियों ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। 

मंत्रिमंडल विस्तार : मंत्री संभाल रहे कार्यभार, अनुराग ठाकुर और अश्विनी वैष्णव ने शुरू किया काम

मंत्रिमंडल विस्तार के 20 घंटे के भीतर मोदी के मंत्री एक्शन में दिखने लगे हैं। आज मंत्री अपने-अपने विभाग का कामकाज संभाल रहे हैं।  अनुराग ठाकुर, अश्विनी वैष्णव समेत कई मंत्रियों ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रीपरिषद का आकार पहले से बड़ा हो गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में बुधवार को विस्तार और फेरबदल किया गया। मंत्रिमंडल में 43 सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसमें 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि सात मौजूदा राज्यमंत्रियों को कैबिनेट में प्रमोट किया गया। वहीं आठ नए चेहरों को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। मंत्रिमंडल में जिम्मेदारियां मिलने के बाद मंत्रियों ने कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। अनुराग ठाकुर, अश्विनी वैष्णव समेत कई मंत्रियों ने पदभार संभाल लिया है। 


आरसीपी सिंह ने संभाला कार्यभार
जेडीयू कोटे से आए सांसद आरसीपी सिंह को इस्पात मंत्री बनाया गया है। आरसीपी सिंह ने भी आज अपना कार्यभार संभाल लिया। आरसीपी सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। 


मनसुख मांडविया ने संभाला पदभार
देश के नए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने पदभार संभाल लिया । इस दौरान उन्होंने पहले पूजा पाठ की।  गुजरात से भाजपा के सांसद मनसुख मांडविया ने  डॉ. हर्षवर्धन की जगह ली है।

आज अश्विनी वैष्णव इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का काम संभाला। सुबह 10 बजे इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन पहुंचकर उन्होंने अपना पद संभाला। इसके अलावा अश्विनी वैष्णव ने रेल मंत्रालय का कार्यभार शुरू किया। इससे पहले इस पद पर पीयूष गोयल थे। 

अनुराग ठाकुर ने किया काम शुरू
वहीं अनुराग ठाकुर ने सूचना-प्रसारण मंत्रालय पहुंचकर कामकाज शुरू किया। अनुराग ठाकुर को राज्य मंत्री से प्रमोट कर कैबिनेट में भेजा गया है। ठाकुर ने प्रकाश जावड़ेकर की जगह ली है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...