Breaking News

Sunday, September 22, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 118

Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 के सफल लॉन्च पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- अंतरिक्ष में नया अध्याय लिखा

श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से मिशन चंद्रयान-3 का Chandrayaan 3: प्रक्षेपण सफल रहा। इसरो ने कहा कि एलवीएम-एम4 रॉकेट चंद्रयान-3 को पृथ्वी की कक्षा में लेकर सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया है। इसके बाद चंद्रयान-3 ने लॉन्च रॉकेट से अलग होकर चंद्रमा तक की अपनी यात्रा शुरू कर दी। प्रक्षेपण सफल रहने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसरो और उसके वैज्ञानिकों को बधाई दी।

Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 के सफल लॉन्च पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- अंतरिक्ष में नया अध्याय लिखा

श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से मिशन चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण सफल रहा। इसरो ने कहा कि एलवीएम-एम4 रॉकेट चंद्रयान-3 को पृथ्वी की कक्षा में लेकर सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया है। इसके बाद चंद्रयान-3 ने लॉन्च रॉकेट से अलग होकर चंद्रमा तक की अपनी यात्रा शुरू कर दी। चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर उतरने में करीब 50 दिन का समय लगेगा। इसरो के मुताबिक 23 या 24 अगस्त तक यह चांद की सतह पर लैंड कर सकता है। प्रक्षेपण सफल रहने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसरो और उसके वैज्ञानिकों को बधाई दी। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा और लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने भी शुभकामनाएं दीं। 

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं।’ 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, मील का पत्थर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘भारत ने अंतरिक्ष अन्वेषण में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित करते हुए चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। इसरो टीम और वे सभी लोगों को बधाई जिन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए अथक परिश्रम किया। यह अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति के प्रति देश की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। चंद्र मिशन की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।’

इसरो को हार्दिक बधाई : अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘भारत ने आज चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के साथ अपनी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा शुरू की। इसरो को मेरी ओर से हार्दिक बधाई। वे वैज्ञानिक जिनकी अथक खोज ने आज भारत को पीढ़ियों के लिए एक उल्लेखनीय अंतरिक्ष यात्रा की पटकथा लिखने की राह पर आगे बढ़ाया है।’

भारत के लिए गौरव का क्षण: जितेंद्र सिंह
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य डॉ. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘यह वास्तव में भारत के लिए गौरव का क्षण है और श्रीहरिकोटा में हम सभी के लिए भाग्य का क्षण है कि हम इस इतिहास का हिस्सा बन सके। मैं भारत को गौरवान्वित करने के लिए टीम इसरो को धन्यवाद देता हूं।’

वैज्ञानिकों की अद्भुत क्षमता और सामर्थ्य का प्रतीक: बिरला
लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने चंद्रयान-3 की लांचिंग कोटा स्थित लोकसभा कैंप कार्यालय में देखी। स्पीकर बिरला ने चंद्रयान की लांचिंग को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा, ‘चंद्रमा के दक्षिणी छोर पर पहुंचने में सफल होगा भारत। दुनिया चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर पहुंचने का इंतजार कर रही है। यह हमारे वैज्ञानिकों की अद्भुत क्षमता और सामर्थ्य का प्रतीक है। भारत हर क्षेत्र में स्वयं को वैश्विक नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित कर रहा है।’

अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को लगातार नई ऊंचाइयां दे रहा इसरो: नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा, ‘ऐतिहासिक चंद्रयान-3 मिशन के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को हार्दिक बधाई, जो दुनिया को भारत की तकनीकी क्षमताओं का प्रदर्शन करेगा और चंद्र सतह के बारे में हमारी समझ का विस्तार करेगा। यह उल्लेखनीय मिशन हमारे वैज्ञानिकों की प्रतिभा और दृढ़ता का प्रमाण है, जो भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को लगातार नई ऊंचाइयां दे रहे हैं।’


Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...