Breaking News

Sunday, October 6, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 34

लखनऊ में कैंट इलाके में हत्या के बाद आत्महत्या

कैंट इलाके में कार की अगली सीट पर मिले दो शव; महिला के सीने और पुरुष के सिर में लगी थी गोली, प्रेम-प्रसंग की बात आई सामने

लखनऊ में कैंट इलाके में  हत्या के बाद आत्महत्या


क्राइम सीन बनाकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

राजधानी लखनऊ में कैंट इलाके के बनिया चौराहे पर NCC मेस के पास सोमवार की रात एक कार खड़ी मिली। जिसमें एक महिला और पुरुष का शव कार की अगली सीट पर पड़ा मिला। महिला के सीने में तो पुरुष के सिर में गोली लगी थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। आशंका है कि पुरुष ने प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए है। कई अधिकारी छानबीन कर रहे हैं।

रेस्टोरेंट व्यवसायी है मृतक
ADCP पूर्वी एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि कैंट के रामदास का हाता निवासी संजय निगम किंग किचन के नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं। वह परिवार के साथ गोमतीनगर इलाके में रहते हैं। रामदास हाता का आवास उन्होंने किराए पर उठा रखा है। सोमवार रात करीब नौ बजे संजय की कार NCC मेस के पास सूनसान इलाके में मिली। कार के अंदर ड्राइवर वाली सीट पर संजय निगम (50 साल) का खून से लथपथ शव पड़ा था। वहीं पास की सीट पर एक महिला आशा अग्रवाल (45) का शव पड़ा था। आशा के सीने में गोली लगी थी। संजय के माथे के बीच में। आर्मी की पेट्रोलिंग टीम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की।

कार की अगली सीट पर पड़ा शव।
कार की अगली सीट पर पड़ा शव।

रिटायर्ड फौजी की निकली कार
ADCP पूर्वी ने बताया कि पुलिस ने पड़ताल शुरू की है। कार के नंबर के आधार पर मालिक का नाम व पता निकाला गया। कार संतोष शर्मा के नाम से पंजीकृत थी। वह तेलीबाग के रहने वाले हैं। पुलिस संतोष के घर गई। वहां पता चला कि कुछ दिन पहले कार को उन्होंने संजय निगम के हाथ बेची थी। कार का कागज अभी ट्रांसफर नहीं किया था। पुलिस ने संतोष के परिवारीजनों को साथ लेकर संजय निगम के कैंट के रामदास हाता स्थित आवास पर गई। जहां पता चला कि वह गोमतीनगर में रहते हैं। पुलिस की टीम गोमतीनगर उनके घर की तलाश में जुटी है। युवती की शिनाख्त बिजली बिल की आधार पर आशा अग्रवाल के रूप में हुई है।

दो गोलियां हुई मिस
प्रभारी निरीक्षक कैंट नीलम राणा ने बताया कि कार में संजय निगम के पास से एक .32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर मिली। जिससे चार गोलियां चलने की पुष्टि हुई है। दो गोलियां मिस कर गई थी। वहीं एक गोली युवती और एक गोली संजय को लगी थी। पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया है। उसमें चार गोलियां बरामद हुई है। जिसमें से दो गोलियां मिस बताई जा रही हैं। पुलिस रिवाल्वर को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक संजय निगम का पत्नी से विवाद चल रहा है। उसका किसी महिला से संबंध था।

आर्मी ने की शराब पीने के संदेह पर छानबीन
पुलिस के मुताबिक कार संदिग्ध हालात में खड़ी मिली थी। रात करीब नौ बजे आर्मी की पेट्रोलिंग टीम उधर से निकली तो संदेह हुआ। नाइट कर्फ्यू के दौरान कार संदिग्ध हालात में खड़ी देख टीम उसके करीब गई। आर्मी पेट्रोलिंग टीम को अंदर बैठकर शराब पीने वालों की आशंका थी। लेकिन कार के अंदर जोड़े का शव देखकर होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दिया है। डबल मर्डर की सूचना पर इंस्पेक्टर नीलम राणा, ACP डॉ. अर्चना सिंह, ADCP एसएम कासिम आबिदी, DCP संजीव सुमन, JCP क्राइम नीलाब्जा चौधरी पहुंचे। सभी अधिकारियों ने पड़ताल की। जिसके बाद पुलिस ने दावा किया युवती की हत्या के बाद संजय ने खुद को गोली से उड़ाया है। मामले की जांच की जा रही है।

एक दूसरे के बारे में परिजन भी जानते थे, मिला सुसाइड नोट

फॉरेंसिक टीम को कार के अंदर दो पन्ने का सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में संजय निगम में लिखा है कि मेरी मौत की जिम्मेदार अंजू नाम की महिला है। उसने मेरी जिंदगी खराब कर दी है। वह मेरी दुकान पर कब्जा करना चाहती है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर महिला के बारे में जानकारी करने में जुट गई है।

मृतक के मोबाइल नंबर से और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद स्पष्ट हो पाएगा आखिर वह महिला कौन है? वहीं पुलिस के अनुसार संजय के साथ कार में जिस महिला का शव मिला उसकी शिनाख्त कैंट इलाके की आशा अग्रवाल के रूप में हुई है। उसके पति की मौत हो चुकी है। एक बेटा व एक बेटी है दोनों के बीच संबंध के बारे में दोनों के परिवार जानते थे। संजय निगम को एक बेटी और एक बेटा है। पुलिस ने महिला के पास से मिले बिजली के बिल से उसकी शिनाख्त की है। परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...