पिछड़ा वर्ग सम्मेलन: योगी बोले, '1990 मे अगर भाजपा की सरकार होती तो क्या राम भक्तो पर गोलियां चलती?'
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए, 'भाजपा सरकार में गांव, गरीब, महिलाओं व नौजवानों के विकास के कार्य हो रहे हैं।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए, 'भाजपा सरकार में गांव, गरीब, महिलाओं व नौजवानों के विकास के कार्य हो रहे हैं। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर आतंकवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोंक दी गई है। यह सब भाजपा सरकार में हुआ है।'
सीएम ने आगे कहा,'भाजपा सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर आतंकवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोंक दी गई है। अब चीन पाकिस्तान, भारत से डरते हैं। यह सब भाजपा सरकार में हुआ है।'
उन्होंने कहा कि, '1990 मे अगर भाजपा की सरकार होती तो क्या राम भक्तो पर गोलियां चलती, राम अपने भक्तो पर गेलियां चलानें वालों को कभी माफ नहीं करेंगे। सपा सरकार में आतंकवादियों के ऊपर लगे मुकदमे हटाए जाते थे। उनकी आरती की जाती थी पर अब उनका सफाया किया जा रहा है। यहीं फर्क है भाजपा व दूसरी सरकारों में।'
योगी ने कहा कि 'अब प्रदेश की पहचान कानून व्यवस्था है। पहले ताने तहसीलें बिक चुकी थी, गिरवी रख दि थी। सपा और बसपा के कार्यकर्ता जब उनकी सरकार थी तब लुट मचाए हूए थे। तब उन दिनो 2014 मे प्रधानमंत्री मोदी जी नें नारा दिया था, 'सबका साथ, सबका विकास' का। कांग्रेस सपा और बसपा की सरकार में गरीबों की जमीनें छीन ली जाती थीं पर अब माफियाओं को पता है कि, अगर किसी गरीब की जमीन छीनी तो सरकार का बुल्डोजर उनकी छाती पर चढ़ जाएगा। भाजपा की सरकार होने से किसी की हिम्मत नहीं है कि वो दंगा करवा सके।'
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...