सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला, 'आपके संकट मे ये आइसोलेशन में थे, तो चुनाव में भी इन्हें आइसोलेशन में भेजना चाहिए'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 अक्टुबर को लखनऊ में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के सामाजिक संपर्क अभियान को संबोधित किया। सीएम योगी आपने संबोधन में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम स्वर्गीय कल्याण सिंह को याद किया।
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 अक्टुबर को लखनऊ में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के सामाजिक संपर्क अभियान को संबोधित किया। सीएम योगी आपने संबोधन में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम स्वर्गीय कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि, 'मैं बहुत भाग्यशाली हूं, जो मुझे स्वर्गीय बाबू जी के अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में और उनके ब्रह्मभोज के कार्यक्रम में मुझे जाने का अवसर प्राप्त हुआ।'
मुख्यमंत्री योगी ने कल्याण सिंह के लिए कहा, 'लोकनेता जन नेता कैसा होता है यह देखना हो तो स्वर्गीय बाबूजी के साथ उमड़ा हुआ जनसैलाब इस बात का उदाहरण है सीएम योगी ने आगे कहा बाबू जी का पूरा जीवन देश और धर्म के लिए समर्पित था।'
सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि, 'कोरोना काल के दौरान आप सब ने देखा होगा या तो केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार कार्य कर रही थी, या फिर भारतीय जनता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवक काम कर रहे थे। बाकी अन्य दलों के लोग सो रहे थे, आइसोलेशन में थे। जब आप के संकट के समय यह आइसोलेशन में थे, तो चुनाव में भी इन्हें आइसोलेशन में भेजने की तैयारी होनी चाहिए। प्रदेश के अंदर कांग्रेस सपा और बसपा को शासन करने का अवसर नहीं मिला था क्या, और क्या उनकी जिम्मेदारी प्रदेश के लिए नहीं थी?'
अरविंद केजरीवाल के लिए सीएम ने कहा कि, 'एक दिल्ली वाले हैं जो दिल्ली से यूपी बिहार वालों को ही भगा दिए। आज यह कह रहे हैं, कि हम यह खरीदेंगे वह खरीदेंगे, अरे जब अवसर मिला था तब लॉकडाउन लगा था तो उस समय सबसे पहले उत्तर प्रदेश के नागरिकों को उन्होंने दिल्ली से भगाने का काम किया। अब इनको बताने की आवश्यकता है कि ये छोटी सी दिल्ली संभाल नहीं पाए और यह उत्तर प्रदेश संभालेंगे। पहले श्रीराम को गाली देते थे। लेकिन आज जब लगता है कि राम के बगैर नैया पार होने वाली नहीं तो अब अयोध्या में राम जन्मभूमि के दर्शन करने आ रहे हैं।