Breaking News

Friday, September 20, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 131

लोकसभा चुनाव 2024: डिंपल को उनके गढ़ में चुनौती देने मैदान में स्वयं उतरेंगे CM योगी, सपा के गढ़ में कल करेंगे जनसभा

सपा का गढ़ कही जाने वाली मैनपुरी लोकसभा सीट पर इस बार विजय पाने के लिए भाजपा पूरी ताकत से जुटी हुई है। प्रत्याशी और पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार जन संपर्क कर लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। जैसे-जैसे मतदान का समय नजदीक आता जा रहा है तो वैसे-वैसे यहां दिग्गजों का दौरा भी शुरू होने वाला है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री लोकसभा क्षेत्र में दो सभाएं कर भाजपा प्रत्याशी के लिए माहौल बनाएंगे। मुख्यमंत्री इस लोकसभा क्षेत्र में सपा की सबसे मजबूत विधानसभा जसवंतनगर में 25 को तो मैनपुरी नगर के क्रिश्चियन मैदान में चार मई को जनसभा करेंगे। उनके कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए भाजपा तेजी से तैयारी में जुटी है।

सपा के गढ़ में दो जनसभाएं कर मथेंगे सीएम योगी, डिंपल के खिलाफ इस तारीख को करेंगे जनसभा

मैनपुरी सीट पर 1996 से सपा का कब्जा
मैनपुरी लोकसभा सीट पर वर्ष 1996 से समाजवादी पार्टी का वर्चस्व कायम है। 2014 और 2019 के आम चुनाव में मोदी लहर के बावजूद भी सपा का किला ध्वस्त नहीं हो सका। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद 2022 में हुए उपचुनाव में भी सपा सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने लगभग ढाई लाख से अधिक वोटों से ये सीट जीती थी। जबकि उस समय भाजपा ने मुलायम सिंह और शिवपाल सिंह यादव के करीबी रहे पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य को टिकट दिया था, लेकिन वह भी इस दुर्ग को भेद नहीं पाए। इस बार भाजपा सपा के इस किले को भेदने के लिए पूरी ताकत से जुटी हुई है।

सपा ने यहां फिर से डिंपल यादव को मैदान में उतारा है तो वहीं भाजपा ने मैनपुरी सदर से विधायक और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह पर दांव लगाया है। यादव बेल्ट में मतदाताओं को साधने के लिए भाजपा के यादव समाज के बड़े नेता भी लगे हुए हैं। वहीं अब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा की सबसे मजबूत विधानसभा जसवंतनगर में माहौल बनाने के लिए आने वाले हैं।

वह यहां रामलीला मैदान में 25 अप्रैल को बड़ी जनसभा को दोपहर एक बजे के करीब संबोधित करेंगे। इसके बाद चार मई को मैनपुरी नगर के क्रिश्चियन मैदान में भी जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। मुख्यमंत्री की जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा के पदाधिकारी तेजी से जुटे हुए हैं।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...