मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि सपा शासन में भर्तियां निकलने पर चाचा-भतीजा और परिवार वसूली करने निकल पड़ता था। लूट-खसोट होती थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आगरा के किरावली, शमसाबाद और आंवलखेड़ा में सम्मेलनों को संबोधित किया। समाजवादी पार्टी पर जमकर प्रहार किए और लाल टोपी पर निशाना साधा। योगी ने कहा कि सपा की लाल टोपी मुजफ्फरनगर दंगों के खून से रंगी हुई है। सपा शासन में हर तीसरे दिन दंगा होता था। योगी ने परोक्ष रूप से सन् 1990 के अयोध्या गोली कांड का जिक्र किया। कहा कि रामभक्तों पर गोली चलाने का पाप सपा के ऊपर है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि सपा शासन में भर्तियां निकलने पर चाचा-भतीजा और परिवार वसूली करने निकल पड़ता था। लूट-खसोट होती थी। तबादलों के नाम पर पैसे वसूलते थे। माफियाओं को छूट मिलती थी। आगरा के जाटलैंड और क्षत्रियों की बाईसी में प्रभावी मतदाता सम्मेलनों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार में पांच लाख युवाओं को नौकरी और एक करोड़ 61 लाख युवाओं को रोजगार दिया गया।
सीएम योगी ने सपा के अलावा बसपा और कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया। इन पार्टियों के प्रत्याशियों की सूची पर निशाना साधा। कहा कि अपराधियों और दंगाइयों को टिकट देने की होड़ लगी है। जब-जब सपा और बसपा की सरकार बनी, इन्होंने प्रदेश को बर्बाद करने के षड्यंत्र रचे। इस बार सूबे में डबल इंजन की सरकार है जिसमें गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं को सम्मान मिल रहा है। दस मार्च को जब यूपी में पूरे बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी तो जनता को धमकाने वाले सपा-बसपा के प्रत्याशियों और माफिया पर फिर से बुलडोजर चलेगा।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...