Breaking News

Sunday, September 29, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 135

दिवाली से पहले महंगाई की मार , पेट्रोल-डीजल के साथ LPG के दामों में भी उछाल

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के चलते लोगों की जेब ढीली हो रही है। वहीं दिवाली से पहले महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी के बीच एलपीजी गैस सिलेंडर 266 रुपये महंगा हो गया है।

दिवाली से पहले महंगाई की मार , पेट्रोल-डीजल के साथ LPG के दामों में भी  उछाल

आए दिन पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के चलते लोगों की जेब ढीली हो रही है। वहीं दिवाली से पहले महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी के बीच एलपीजी गैस सिलेंडर 266 रुपये महंगा हो गया है। हालांकि इसमें राहत की बात यह है कि यह बढ़ोत्तरी कमर्शियल सिलेंडर के दामों में हुई है। फिलहाल घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दामों पर गौर करें तो अब दिल्ली में यह 2000 रुपये के पार पहुंच गया है। इसके पहले यह 1734 रुपये था। वहीं मुंबई में 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर, जो पहले 1683 रुपये में मिलता था वहीं अब 1950 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा कोलकाता में इंडेन गैस सिलेंडर 2073.50 रुपये और चेन्नई में 2133 रुपये का हो गया है।



देश के प्रमुख शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम
शहर              दाम (रुपए में)
चेन्नई                 2133.00
कोलकाता     2073.50
दिल्ली         2000.50
मुंबई                 1950.00

इस साल अब तक 668.50 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर
31 दिसंबर 2021 को दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1332 रुपए पर थी, जो अब 2000.50 पर पहुंच गई है। यानी इस साल अब तक कमर्शियल सिलेंडर 668.50 रुपए महंगा हो चुका है। इससे पहले 1 अक्टूबर को भी इसकी कीमत में 43.5 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। कमर्शियल सिलेंडर के महंगे होने की वजह से रेस्टोरेंट का खाना-पीना काफी महंगा हो जाएगा।


पिछले महीने ही घरेलू गैस की कीमत बढ़ाई गई थी
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी पिछले महीने ही बढ़ोतरी हुई थी। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस के दाम 15 रुपए बढ़ा दिए थे। दिल्ली और मुंबई में नॉन-सब्सिडी वाले 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अब 899.50 रुपए है। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला बिना सब्सिडी का रसोई गैस सिलेंडर 899.50 रुपए में मिल रहा है।



पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़े
इस बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के भी दाम में 35-35 पैसे की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 109.69 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 98.42 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 115.50 और डीजल की कीमत 106.62 रुपए हैं।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
  शहर           पेट्रोल(रुपए/लीटर)      डीजल(रुपए/लीटर)
श्रीगंगानगर               122.32                     113.21
अनूपपुर              121.44                     110.66
परभणी              118.65                     108.00
भोपाल              118.46                     107.90
जयपुर              117.08                     108.39
मुंबई                      115.50                     106.62
दिल्ली              109.69                        98.4

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...