कांग्रेस की लिस्ट में कानपुर के बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को विधानसभा चुनाव के लिए कानपुर की कल्याणपुर सीट से प्रत्याशी बनाया है।
उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से पहले चरण के मतदान शुरू होंगे। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने 6 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 6 और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कांग्रेस की इस लिस्ट में खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी का भी नाम है। उन्हें कानपुर की कल्याणपुर सीट से टिकट दिया गया है। खुशी दुबे विकास दुबे कांड में मारे गए अमर दुबे की पत्नी है। शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरुषा राणा को लखनऊ की पूर्वा सीट से टिकट दिया गया है।
कानपुर के बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को विधानसभा चुनाव के लिए कानपुर की कल्याणपुर सीट से प्रत्याशी बनाया है। गायत्री ने चुनाव लड़ने की संभावना पर स्पष्ट कहा था कि उनकी प्राथमिकता खुशी को न्याय दिलाना है। वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। इस बात की जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चाहती हैं कि गायत्री तिवारी चुनाव लड़ें और अपनी आवाज उठाएं।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...