Breaking News

Friday, September 20, 2024
Home / कोरोना /

  • 0
  • 168

8 महीने बाद कोरोना के एक्टिव केस 50 हजार के पार, 24 घंटे में 11,109 नए मामले सामने आए; 29 लोगो की मौत

कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण के पीछे कोविड का नया सब वेरिएंट XBB.1.16 माना जा रहा है। दिल्ली में कराई गई जीनोम सीक्वेंसिंग में पाया गया कि लगभग 98 फीसदी संक्रमण कोविड के नए सब वेरिएंट XBB.1.16 के ही हैं।

8 महीने बाद कोरोना के एक्टिव केस 50 हजार के पार, 24 घंटे में 11,109 नए  मामले सामने आए; 29 लोगो की मौत


देश में 7 महीने बाद कोरोना केसो की संख्या  11 हजार के पार हो गई है, बीते 24 घंटे में संक्रमण के 11 हजार 109 नए  मामले सामने आए हैं, जबकि 29 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले पिछले साल अगस्त में मामलो की संख्या 11 हजार के पार हुई थी | 

स्वास्थ्य मंत्रालय केअनुसार, देश में फिलहाल एक्टिव केसो की संख्या बढ़कर 49 हजार 622 हो गई हैं। इससे पहले पिछले साल 5 सितंबर को 49 हजार से ज्यादा एक्टिव केस थे। इसके अलावा डेली पॉजीटिविटी रेट 4.42% पहुंच गया है और अलावा रिकवरी रेट 98.70% है। वहीं, मृत्यु दर 1.19% दर्ज की गई।

5 राज्यों में 64% से ज्यादा नए केस, के साथ केरल सबसे आगे

केरल: 24 घंटे में  3098 नए केस मिले, 1900 लोग ठीक हुए, जबकि 10 लोगों की मौत हो गई है । एक्टिव केसो की संख्या  17,496  हैं। यहां बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।

दिल्ली:  24 घंटे में  1527 नए केस आए जबकि  3 व्यक्ति की मौत हो गई। 909 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। यहां पॉजिटिविटी रेट 27.7% हो गया है, जबकि एक्टिव केस 3,962 हो गए हैं। 

महाराष्ट्र: 24 घंटे में  1086 नए केस आए वहीं एक व्यक्ति की मौत हुई है। मंगलवार को यहां 919 नए केस मिले थे। यहां पॉजिटिविटी रेट 6.78% है और 5700 एक्टिव केस हैं।

हरियाणा: पिछले 24 घंटे में 855 नए केस सामने आए और 447 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में एक्टिव केसो की संख्या 2835  हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 8.99% हो गया है। यहां भी मास्क लगाना  अनिवार्य कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश: यहां बीते दिन 549 नए केस मिले और 245 लोग कोरोना से ठीक हुए है। फिलहाल राज्य में 2094 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 0.97% है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...