Breaking News

Saturday, September 21, 2024
Home / कोरोना /

  • 0
  • 50

मुंबई में कोरोना की वजह से बिगड़ते हालात

मुंबई में निजी अस्पतालों में 80% बेड कोविड पेशेंट्स के लिए रिजर्व, वार्ड वॉर रूम की मंजूरी से ही मरीज भर्ती होंगे

मुंबई में कोरोना की वजह से बिगड़ते हालात

मुंबई में कोरोना की वजह से बिगड़ते हालात के बीच बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने निजी अस्पतालों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके मुताबिक, निजी अस्पतालों को 80% बेड और 100% ICU बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व रखने होंगे। कोरोना के मरीजों को वार्ड वॉर रूम से बेड अलॉट किए जाएंगे। अस्पतालों को मरीज सीधे भर्ती करने से रोक दिया गया है।

BMC की गाइडलाइन के अहम पॉइंट

  • प्राइवेट अस्पतालों के 80% बेड और सभी ICU बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व रखने का निर्देश दिया गया है।
  • BMC के अस्पतालों के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों और नर्सिंग होम्स को फिर से कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहने को कहा गया है। सभी हॉस्पिटल को अपनी ऑक्सीजन सप्लाई और वेंटिलेटर चेक करने को कहा गया है।
  • BMC कमिश्नर इकबाल सिंह चहल की ओर से PPE किट्स, मास्क और VTM किट्स भरपूर संख्या में जमा करने का आदेश दिया गया है।
  • प्राइवेट अस्पताल कोरोना मरीजों को वार्ड वॉर रूम की अनुमति के बाद ही भर्ती करें।
  • सभी प्राइवेट अस्पतालों को निर्देश दिया है कि अगर उन्होंने बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों को भर्ती किया है, तो तुरंत डिस्चार्ज करें, ताकि कोविड के गंभीर मरीजों को फौरन बेड मिल सकें।
  • मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराने और उनके लिए बेड की उपलब्धता तय करने की जिम्मेदारी वार्ड ऑफिसर्स को सौंपी गई है। विशेष परिस्थितियों में डिजास्टर मैनेजमेंट डायरेक्टर और चीफ कोआर्डिनेटर प्राइवेट हॉस्पिटल के निर्देश पर मरीजों को भर्ती किया जाएगा।
  • BMC ने प्रत्येक वार्ड में पांच टीम तैनात करने का निर्णय लिया है। सभी अस्पतालों से संपर्क करने के लिए BMC नोडल ऑफिसर 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।
  • वार्डों के असिस्टेंट कमिश्रर नजर रखेंगे कि कहीं किसी निजी अस्पताल में मरीजों को डायरेक्ट भर्ती तो नहीं किया जा रहा। इस निगरानी के लिए शिक्षक या अन्य कर्मचारियों को लगाने का भी निर्देश है।
  • सभी निजी अस्पतालों के प्रबंधकों को 24 घंटे के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया है। इस नोडल अधिकारी का नंबर स्थानीय वार्ड वॉर रूम को देने के लिए कहा है, ताकि BMC को समय-समय पर जानकारी मिल सके।
  • राज्य सरकार का सुझाव है कि मास्क नहीं लगाने वालों पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाए, इस पर BMC को फैसला करना है। मुंबई में अभी तक मास्क नहीं लगाने वालों से 200 रुपए जुर्माना वसूला जा रहा है।

मुंबई में अब बचे सिर्फ 23% बेड्स
मुंबई में सोमवार को फिर एक बार 5 हजार से ज्यादा मरीज सामने आये। पिछले 24 घंटों के दौरान यहां 5,888 नए केस सामने आए और 12 लोगों की मौत हुई। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 4 लाख के करीब पहुंच चुकी है। BMC के मुताबिक, मुंबई के अस्पतालों में अब सिर्फ 23% बेड खाली बचे हैं।

मुंबई में ICU और बेड फुल होने की कगार पर
महानगरपालिका ने पिछले हफ्ते 21 हजार बेड्स की क्षमता बढ़ाने का आश्वासन दिया था, लेकिन इनमें से अब तक सिर्फ 12 हजार 742 बेड्स ही उपलब्ध हो सके हैं। 1 हजार बेड्स की क्षमता वाले सेवन हिल्स अस्पताल में जगह नहीं बची है। बांद्रा- कुर्ला कॉम्प्लेक्स के कोरोना सेंटर में 1 हजार बेड्स हैं, इनमें से 940 बेड्स में संक्रमितों का इलाज जारी है। 100 बेड्स वाले ICU में सिर्फ 9 बेड्स उपलब्ध हैं।

मुलुंड के 1,200 क्षमता वाले कोरोना सेंटर में 1,056 बेडस पर कोरोना संक्रमित रोगियों का इलाज चल रहा है। यहां ICU में सिर्फ 20 बेड्स हैं जो पूरी तरह से भरे हुए हैं। यहां जिन मरीजों की हालत बिगड़ रही है उन्हें दूसरे अस्पताल के ICU में भेजा जा रहा है।

NCP नहीं चाहती पूर्ण लॉकडाउन
महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच पूर्ण लॉकडाउन लगाने को लेकर महाविकास अघाड़ी सरकार की तीनों पार्टियों (शिवसेना, NCP और कांग्रेस) के बीच मतभेद नजर आ रहा है। शिवसेना जहां इस लॉकडाउन के पक्ष में है, वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) इसका विरोध कर रही है। माना जा रहा है कि इसी वजह से कोरोना पर बनी टास्क फोर्स की ओर से लॉकडाउन की सिफारिश के बावजूद CM उद्धव ठाकरे अंतिम निर्णय ले नहीं पा रहे हैं।

NCP नेता और मंत्री नवाब मलिक ने रविवार को कहा, 'हम लॉकडाउन नहीं लगा सकते, हमने मुख्यमंत्री से अन्य विकल्पों पर विचार करने को कहा है। अगर लोग नियमों का पालन करें तो लॉकडाउन से बचा जा सकता है। इससे पहले 27 मार्च को पुणे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा था कि 2 अप्रैल के बाद राज्य में पूर्ण लॉकडाउन को लेकर कोई फैसला किया जा सकता है। इन सबके बीच महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू जारी है और मंगलवार से औरंगाबाद में पूर्ण लॉकडाउन शुरू हो रहा है। यह लॉकडाउन 8 अप्रैल तक चलेगा।

राउत ने भी किया था लॉकडाउन का विरोध
रविवार को शिवसेना सांसद और पार्टी के नेता संजय राउत ने कहा था, 'मैं लॉकडाउन के पक्ष में नहीं हूं। श्रमिक वर्ग, व्यवसाय और आर्थिक चक्र प्रभावित होंगे। मैंने मुख्यमंत्री से बात की है और वह भी अब लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं हैं।'

             
        BMC ने मुंबई में बिना मास्क के घूमने वालों पर जुर्माना बढ़ाने का निर्णय लिया है।

NCP के दबाव के बाद दूसरे ऑप्शन की तलाश में जुटी सरकार
सूत्रों की मानें तो NCP का दबाव काम भी करता नजर आ रहा है। सरकार लॉकडाउन की जगह अब कठोर उपायों को लागू करने पर विचार कर रही है। राहत और पुनर्वास विभाग के सचिव असीम गुप्ता ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि वे कुछ दिनों के लिए लोगों के मूवमेंट को कम करने की प्लानिंग पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘यदि मामलों में कमी नहीं आई तो हम अगले स्टेप पर जाएंगे और कठोर उपायों को लागू करेंगे।’

उन्होंने कहा, ‘हम ऐसी स्थिति नहीं बनाना चाहते जहां प्रवासी मजदूर घबराकर घर लौटने लगें। पिछले साल हुई कठिनाइयों को दोहराया नहीं जाएगा, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने वालों को दंडित किया जाएगा।’

महाराष्ट्र में 3 लाख 36 हजार एक्टिव केस
राज्य में सोमवार को 31,643 नए मरीज मिले। 20,854 ठीक हुए, जबकि 112 की मौत हुई। 24 घंटे में नए केस में 10 हजार की गिरावट देखी गई। इससे पहले रविवार को 40,414 लोग पॉजिटिव मिले थे। राज्य में अब तक 27.45 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 23.53 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 54,283 की मौत हुई है। यहां फिलहाल 3.36 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

दुनिया का 9वां ऐसा स्थान जहां सबसे ज्यादा एक्टिव पेशेंट
महाराष्ट्र दुनिया का 9वां ऐसा स्थान बन गया है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव पेशेंट हैं। टॉप दो देशों में अमेरिकाऔर फ़्रांस शामिल हैं। अमेरिका में 69 लाख 61 हजार 375 और फ्रांस में 41 लाख 68 हजार 917 एक्टिव पेशेंट हैं।


Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...