Breaking News

Saturday, September 21, 2024
Home / कोरोना /

  • 0
  • 90

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस का अब तक का सबसे बड़ा विस्फोट

महाराष्ट्र में कोरोना LIVE:पुणे में 7 दिन का मिनी लॉकडाउन, शादी और अंतिम संस्कार के अलावा सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस का अब तक का सबसे बड़ा विस्फोट

        


महाराष्ट्र में कोरोना के केस में बेहद तेज रफ्तार से हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पुणे में अगले 7 दिन शादी और अंतिम संस्कार को छोड़कर सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। अंतिम संस्कार में 20 लोगों और शादियों में 50 लोगों को अनुमति होगी। यह आदेश शनिवार से प्रभावी होगा।

पुणे में मिनी लॉकडाउन के दौरान गाइडलाइन

  • बार, रेस्तरां, होटल बंद रहेंगे, सिर्फ होम डिलीवरी की अनुमति होगी।
  • PMPML की बस सेवा बंद रहेगी।
  • शाम 6 बजे से अगली सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।
  • अगले शुक्रवार को एक बार फिर हालात की समीक्षा की जाएगी।

नए संक्रमितों में ब्राजील, भारत, अमेरिका, फ्रांस के बाद महाराष्ट्र का नंबर
महाराष्ट्र में कोरोनावायरस का अब तक का सबसे बड़ा विस्फोट हुआ है। गुरुवार को यहां 43,183 नए संक्रमित मिले। यह किसी भी राज्य में एक दिन में आया कोरोना का सबसे बड़ा आंकड़ा है। हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक दिन में इससे ज्यादा केस दुनिया के सिर्फ पांच देशों में ही हैं। पहले नंबर पर ब्राजील, दूसरे नंबर पर खुद भारत, तीसरे नंबर पर अमेरिका और चौथे नंबर पर फ्रांस है। इसके बाद सबसे ज्यादा केस अकेले महाराष्ट्र में हैं।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को आपात बैठक बुलाई है। इसमें हालात पर कोई बड़ा फैसला लिए जाने की उम्मीद है। उधर, उपमुख्यमंत्री अजित पवार पुणे में बैठक करके वहां लॉकडाउन का फैसला कर सकते हैं।

गुरुवार को नए केस के मामले में टॉप 4 देश

देशनए केस
ब्राजील89,459
भारत81,183
अमेरिका76,786
फ्रांस50,659

महाराष्ट्र में फरवरी की तुलना में 475% ज्यादा मरीज मिले
मुंबई में गुरुवार को सबसे ज्यादा केस 8,646 मरीज मिले। इसके बाद 8,025 जबकि ठाणे में 4,795 केस मिले। मार्च में मुंबई में कोरोना के 88,710 नए मामले सामने आए, जो फरवरी के मुकाबले 475% ज्यादा हैं। इस दौरान 216 लोगों की जान गई जो फरवरी के मुकाबले 181% ज्यादा है। मार्च में राज्य में 6.6 लाख से ज्यादा केस आए जो फरवरी के मुकाबले 400% ज्यादा हैं।

महाराष्ट्र में 7 दिन के केस

तारीखपॉजिटिव केस
26 मार्च36,902
27 मार्च35,726
28 मार्च40,414
29 मार्च31,643
30 मार्च27,918
31 मार्च39,544
1 अप्रैल43,183

BMC ने नई गाइडलाइन जारी की

  • बहुत हल्के या बिना किसी लक्षण वाले वे लोग, जिन्हें कोई दूसरी बीमारी नहीं है, होम आइसोलेशन में रहते हुए इलाज करवा सकते हैं। उन्हें डॉक्टर की इजाजत लेनी होगी। होम आइसोलेशन के लिए घर में रहने की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। परिवार के सदस्यों के लिए भी क्वारैंटाइन की जगह होनी चाहिए।
  • HIV, हार्ट या कैंसर के मरीज होम आइसोलेशन में रह सकते हैं। 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों और डायबिटीज, हाइपर टेंशन, हार्ट, कैंसर, किडनी और फेफड़ों से संबंधित बीमारी से ग्रस्त लोगों को डॉक्टर की सलाह पर होम आइसोलेशन में रखने की मंजूरी होगी।
  • जिस गर्भवती महिला की डिलिवरी में दो सप्ताह हैं, उसे होम आइसोलेशन की अनुमति नहीं होगी

महाराष्ट्र के किन शहरों में लॉकडाउन

मुंबई: ऐसी सोसाइटी जहां पांच से ज्यादा केस हैं वह सील की जा रही है।

बीड: 26 से 4 अप्रैल तक का लॉकडाउन।

नांदेड: 25 से 4 अप्रैल तक का लॉकडाउन।

नंदुरबार: 31 मार्च से 15 अप्रैल तक का लॉकडाउन।

मुंबई में आज से कड़े प्रतिबंध की संभावना
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आज से मुंबई में कड़े प्रतिबंध लग सकते हैं। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा है कि दुकानों को एक दिन बंद और एक दिन खोले जाने को लेकर फैसला लिया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शादियों में मेहमानों की संख्या 50 तक सीमित की जा सकती है। वहीं, अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों की संख्या भी 20 तक सीमित की जा सकती है। मेयर पेडनेकर ने इस बात के संकेत भी दिए हैं कि पहले की तरह ट्रेनों को भी सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े स्टाफ के लिए ही खोला जा सकता है।

यह तस्वीर मुंबई की दादर सब्जी मंडी की है। शुक्रवार को यहां जुटी भीड़ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां अभी भी किस तरह कोरोना गाइडलाइन को नजरअंदाज किया जा रहा है।
यह तस्वीर मुंबई की दादर सब्जी मंडी की है। शुक्रवार को यहां जुटी भीड़ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां अभी भी किस तरह कोरोना गाइडलाइन को नजरअंदाज किया जा रहा है।

CM मुंबई में और डिप्टी CM पुणे में कर रहे बैठक
कोरोना के इन डराने वाले आंकड़ों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शाम पांच बजे 'वर्षा' बंगले पर आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में कोरोना के मौजूदा हालात की समीक्षा की जाएगी। कोरोना की रोकथाम के लिए कड़ी पाबंंदियां लगाने पर फैसला भी लिया जा सकता हैं। वहीं, डिप्टी CM अजित पवार पुणे में पिंपरी चिंचवाड़ और पुणे के निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इन बैठकों के बाद प्रदेश में पूर्ण लॉकडाउन को लेकर कोई निर्णय हो सकता है।

पुणे में कोरोना मृतकों की बॉडी अब परिवार को संभालनी होगी
पुणे नगर निगम ने नया नियम जारी किया है। इसमें कहा गया है कि किसी कोरोना पॉजिटिव की घर पर मौत होगी तो उसके परिवार वालों को ही शव वाहन तक पहुंचाना होगा। वार्ड अधिकारी की ओर से मृतक के परिवार को एक बॉडी बैग और चार PPE किट दी जाएंगी। उन्हें किट पहनकर शव को बॉडी बैग में डालना होगा और फिर शव ढोने वाली गाड़ी में रखना होगा।

राज्य में 3.66 लाख एक्टिव केस
यहां गुरुवार को 43,183 नए मरीज मिले। 32,641 मरीज ठीक हुए और 249 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 28.56 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 24.33 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 54,898 की मौत हुई है। यहां फिलहाल 3.66 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...