सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक 21914 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 367 की मौत हो चुकी है। 21202 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 345 सक्रिय मरीज हैं। उन्होंने आम जन से मास्क लगाने और शारीरिक दूरी का पालन करने की सलाह दी है।
गोरखपुर|15 मार्च के बाद से ही कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के नमूनों की जांच में 82 लोग पाजिटिव आए हैं। इसमें 41 लोग शहर के हैं। छह माह बाद 24 घंटे में यह संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। इसके पहले पिछले साल 27 अक्टूबर को 83 लोगों में संक्रमण मिला था।
सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 21914 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 367 की मौत हो चुकी है। 21202 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 345 सक्रिय मरीज हैं। उन्होंने बचाव की अपील करते हुए आम जन से मास्क लगाने और शारीरिक दूरी का पालन करने की सलाह दी है। कहा कि सतर्कता से ही इस महामारी को हराया जा सकता है। जो लोग बाहर से आए हैं, वे जांच जरूर करा लें। फोरेंङ्क्षसक लैब व चरगांवा स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे जांच हो रही है।
दूसरे राज्यों से आए चार संक्रमितों के नमूने जीनोम सिक्वेङ्क्षसग के लिए ङ्क्षकग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखनऊ भेजे गए हैं। बाबा राघव दास मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलाजी विभाग के अध्यक्ष डा. अमरेश सिंह ने बताया कि नमूने पिछले मंगलवार को भेजे गए हैं। दो-चार दिन में रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
केजीएमयू भेजे गए दो नमूने हुए खराब
लगभग 15 दिन पहले मुंबई से आए दो पाजिटिव लोगों के नमूने जीनोम सिक्वेंङ्क्षसग के लिए केजीएमयू भेजे गए थे। वहां 10 दिन तक स्टोर में रखे रहे। दोनों नमूने खराब हो चुके हैं। इसकी सूचना केजीएमयू प्रशासन ने बाबा राघव दास मेडिकल कालेज को दी है।
सभी मरीजों की होगी कोरोना जांच
सीएमओ ने बताया कि निजी व सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचे सभी मरीजों की कोरोना जांच कराई जाएगी। ओपीडी के मरीजों की तत्काल एंटीजन व भर्ती मरीजों की रीयल टाइम पालीमरेज चेन रियेक्शन (आरटीपीसीआर) जांच कराई जाएगी।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...