Breaking News

Saturday, September 21, 2024
Home / कोरोना /

  • 0
  • 98

भोपाल में लगातार दूसरे दिन सबसे ज्यादा 1,669 नए मरीज मिले,

इंदौर में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ सकता है; दमोह के रिटायर्ड ADM की मौत

भोपाल में लगातार दूसरे दिन सबसे ज्यादा 1,669 नए मरीज मिले,

मध्यप्रदेश में कोरोना की रफ्तार नहीं थम रही है। बड़े शहराें का हाल ज्यादा खराब है। ग्वालियर और जबलपुर में 5-5 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हो गए हैं। भोपाल और इंदौर में यह संख्या 10-10 हजार से ज्यादा है। 24 घंटे में इन चारों बड़े शहरों में 5,152 नए संक्रमित मिले हैं और 25 मरीजों की मौत हुई है। भोपाल में सबसे ज्यादा 1,669 नए केस आए हैं, जबकि इंदौर-जबलपुर में सबसे ज्यादा 7-7 की मौत हुई है। इंदौर में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है। दमोह में एक महीने पहले रिटायर्ड हुए अपर कलेक्टर आनंद कोपरिहा की कोरोना से मौत हो गई।

इस बीच थोड़ी राहत की बात ये है कि खंडवा, बुरहानपुर, देवास और छिंदवाड़ा में संक्रमण की दर घटने लगी है। यहां नए केस तेजी से घट रहे हैं। खंडवा में पॉजिटिविटी रेट 4.6% हो गया है। महाराष्ट्र बॉर्डर पर होने के बाद भी बुरहानपुर में कोरोना पर कंट्रोल हुआ है। यहां पॉजिटिविटी रेट 4.90% है। छिंदवाड़ा जिले में पॉजिटिविटी रेट 9.73% रह गया है, जो पहले काफी ज्यादा था। देवास में पॉजिटिविटी रेट 6.91% पर आ गई है।

भोपाल में हालात ज्यादा खराब, 6 गुना बढ़े संक्रमित
भोपाल में लगातार दूसरे दिन इंदौर के मुकाबले ज्यादा मरीज सामने आए। 24 घंटे के अंदर 1,669 नए केस आए और 6 लोगों की मौत हुई। हालांकि श्मशान घाटों पर 118 शव पहुंचे थे, जिनका कोरोना प्रोटोकॉल से अंतिम संस्कार किया गया। कोरोना की दूसरी लहर से भोपाल में हालात ज्यादा खराब हैं। सरकारी आंकड़ों में सिंतबर की तुलना में यहां मौतें कम दर्ज हैं, लेकिन संक्रमण की रफ्तार पहली लहर की तुलना में 6 गुना ज्यादा है। सितंबर के 15 दिनों में भोपाल में 2,788 संक्रमित मिले थे, लेकिन अप्रैल में अब तक 14,413 पॉजिटिव मिल चुके हैं।

कोरोना लॉकडाउन के चलते महाराष्ट्र से प्रवासियों के लौटने का सिलसिला जारी है। फोटो भोपाल रेलवे स्टेशन की है।
कोरोना लॉकडाउन के चलते महाराष्ट्र से प्रवासियों के लौटने का सिलसिला जारी है। फोटो भोपाल रेलवे स्टेशन की है।

इंदौर में और बढ़ सकता है लॉकडाउन
इंदौर में कोरोना की स्थिति जस की तस बनी हुई है। यहां 24 घंटे में 1,656 नए केस आए, जबकि 7 लोगों की जान गई। एक्टिव केस 10 हजार से ज्यादा हैं। यहां अब तक कुल 87,625 संक्रमित मिल चुके हैं और 1,040 लोगों की मौत हुई है। संक्रमण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है। जिले की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में इस पर चर्चा हुई है। कमेटी के सदस्यों के मुताबिक जनता की तरफ से लॉकडाउन बढ़ाने का फीडबैक आया है। अभी लॉकडाउन 19 अप्रैल तक है।

ग्वालियर: एक दिन में 1,000 से ज्यादा संक्रमित मिले
ग्वालियर में 24 घंटे में 4,126 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आई है, इनमें से 1,029 संक्रमित निकले हैं। यह आंकड़ा अब तक का सबसे बड़ा है। 5 संक्रमितों की मौत हुई है। इसमें से 2 की उम्र 25 से 30 साल थी। ग्वालियर में एक्टिव केस बढ़कर 5,130 हो गए हैं। शुक्रवार को 60 से ज्यादा जगहों पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए। अब तक कुल 25 हजार संक्रमित मिल चुकेे हैं। लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने शाम को दूध, सब्जी लेने के लिए निकलने की छूट भी खत्म कर दी। सुबह भी 10 बजे तक की छूट को घटाकर 9 बजे तक कर दिया गया है।

जबलपुर: एक्टिव केस 5,000 पार, 430 बेड बढ़ाए जाएंगे
लॉकडाउन को एक सप्ताह होने जा रहा है, लेकिन कोरोना की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। जबलपुर में 798 नए संक्रमित मिले हैं, 7 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 2,812 सैंपल की जांच की गई थी। यहां संक्रमण दर 28% से ज्यादा है। एक्टिव केस 5,102 हो गए हैं। प्रशासन के मुताबिक जिले में कुल बेडों की संख्या 2,200 है। 3,500 से ज्यादा लोग होम आइसोलेट हैं। रिकवरी रेट 82.41% पर पहुंच गया है। 17 अप्रैल से 22 अप्रैल तक जिले के ग्रामीण इलाकों में भी लॉकडाउन लगाने का आदेश जारी किया है। अभी शहरी क्षेत्र में ही लॉकडाउन था। प्रशासन ने 430 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था के लिए चार जगह तय की हैं।

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई बढ़ाई जा रही है। फोटो जबलपुर में ऑक्सीजन सिलेंडर रीफिल करते हुए कर्मचारियों की है।
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई बढ़ाई जा रही है। फोटो जबलपुर में ऑक्सीजन सिलेंडर रीफिल करते हुए कर्मचारियों की है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...