Breaking News

Saturday, September 21, 2024
Home / कोरोना /

  • 0
  • 93

राज्य में मिले 1882 नए मरीज; सबसे अधिक 858 रांची से, रात 8 बजे के बाद बंद हुए बाजार

राजधानी रांची में काेराेना का कहर जारी है। एक सप्ताह में संक्रमित मरीजाें की संख्या में अचानक तेजी आई है। हालांकि जिस रफ्तार से संक्रमण फैल रहा है,

राज्य में मिले 1882 नए मरीज; सबसे अधिक 858 रांची से, रात 8 बजे के बाद बंद हुए बाजार

राज्य में गुरुवार काे 1882 नए संक्रमित मिले। इनमें से सबसे अधिक 858 मरीज रांची के हैं। रांची के 6 लाेगाें समेत 7 मरीजों की माैत भी हुई। मृतकों में साहिबगंज से 1 और रांची से 6 मरीज शामिल हैं। वहीं, बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने 30 अप्रैल तक के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। यह गुरुवार से लागू हाे गई। रात 8 बजे के बाद बाजार बंद हो गए। केवल दवा की दुकानों को इसमें छूट दी गई है।

बोकारो में 70, चतरा में 22, देवघर में 72, धनबाद में 91, दुमका में 67, पूर्वी सिंहभूम में 204, गढ़वा में 17, गिरिडीह में 9, गोड्‌डा में 44, गुमला में 43, हजारीबाग में 94, जामताड़ा में 27, खूंटी में 35, कोडरमा में 50, लातेहार में 5, लोहरदगा में 12, पाकुड़ में 11, पलामू में 8, रामगढ़ में 36, रांची में 858, साहेबगंज में 40, सरायकेला में 12, सिमडेगा में 13 और पश्चिमी सिंहभूम में 42 नए मरीज मिले हैं।

शहर में बढ़ा काेराेना संक्रमण, निगम ने घटाया सैनिटाइजेशन का दायरा
इधर, राजधानी रांची में काेराेना का कहर जारी है। एक सप्ताह में संक्रमित मरीजाें की संख्या में अचानक तेजी आई है। हालांकि जिस रफ्तार से संक्रमण फैल रहा है, उस रफ्तार से इसके चेन काे ताेड़ने के उपाय नहीं हो रहे हैं। पिछले वर्ष वायरस काे मारने के लिए नगर निगम की ओर से एक दिन बाद मोहल्लों काे सैनिटाइज किया जा रहा था। लेकिन इस बार सैनिटाइजेशन अभियान सीमित हाे गया है। मात्र 16 मशीन के भरोसे पूरे शहर काे सैनिटाइज करने का दावा किया जा रहा है।

खूंटी में बगैर मास्क घूम रहे लोगों पर चला प्रशासन का डंडा
इधर, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गुरुवार को खूंटी एसडीएम हेमंत सती के नेतृत्व में शहर में विशेष मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। मौके पर कई लोगों को बगैर मास्क का पकड़ा गया। उन्हें हिदायत देकर छोड़ा गया। कई को उठक-बैठक भी लगवाई गई। कई की पिटाई भी हुई। बिना मास्क पहने लोग प्रशासन की इस कार्रवाई को देख इधर-उधर भागने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बिना मास्क के चल रहे लाेगाें काे दौड़ाकर पकड़ा और उनकी पिटाई कर छोड़ दिया। सबसे मजेदार बात यह कि अधिकांश लोगों के पास मास्क था लेकिन पॉकेट में रख घूम रहे थे। जब प्रशासन का डंडा चला तो लोग पॉकेट से मास्क निकालकर पहनने लगे


Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...