भारत में पिछले 24 घंटों में 1,79,723 नए कोविड मामले दर्ज किए गए, 146 मौतें हुईं
पिछले 24 घंटों में 1,79,723 नए मामलों के साथ, भारत में कोरोना का कुल केस अब बढ़कर 3,57,07,727 हो गया है।
कोविड संक्रमण में भारत ने पिछले 24 घंटों में 1,79,723 नए मामले दर्ज किए, जो रविवार को दर्ज किए गए आंकड़े से 12.6% अधिक है। अब भारत में कुल केस 3,57,07,727 हो गया है। पिछले 24 घंटों में देश में 146 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,83,936 हो गई है।
नए मामलों में ये 5 राज्य सबसे ऊपर
सबसे अधिक कोरोना मामले दर्ज करने वाले पांच राज्यों में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है, जहां पिछले 24 घंटे में 44,388 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल जहां 24,287 मामले, तीसरे स्थान पर दिल्ली जहां 22,751 मामले, चौथे स्थान पर तमिलनाडु नें 12,895 मामले और पांचवे स्थान पर कर्नाटक नें 12,000 मामले दर्ज किए हैं।
इन पांच राज्यों से 64.72 फीसदी नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों के 24.7% के लिए अकेले महाराष्ट्र जिम्मेदार है।
केरल में कोरोना से सबसे अधिक मौतें
पिछले 24 घंटों में देश में 146 लोगों की मौत हुई है, जिसमें केरल सबसे ऊपर है। केरल में कोरोना से 44 लोगों की जान गई है। इसके बाद पश्चिम बंगाल में 18 दैनिक मौतें हुईं। जिससे अबतक कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,83,936 हो गई है।
भारत की रिकवरी दर अब 96.62 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल 46,569 मरीज ठीक हुए, जिससे देश भर में कुल ठीक होने वालों की संख्या 3,45,00,172 हो गई।
भारत में कुल सक्रिय केस 7,23,619 है। वहीं पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 1,33,008 की वृद्धि हुई है।
टीकाकरण के मामले में भारत ने पिछले 24 घंटों में कुल 29,60,975 लोगों को खुराकें लगाई हैं, जिसमें अबतक कुल 1,51,94,05,951 लोगो को कोरोना वेक्सीन लगा दी गई है।
स्वस्थ कर्मियों समेत बुजुर्गों को लगेगा तीसरा डोज
भारत सोमवार से स्वास्थ्य सेवाओं के अधिकारियों कर्मचारियों और 60 वर्ष व उससे अधिक आयु के लोगों को कोविड वैक्सीन की एहतियाती खुराक देना शुरू कर देगा। देश भर में कोविड -19 मामलों में भारी उछाल के बीच सरकार ने एहतियाती खुराक के रोलआउट की घोषणा की।
तीसरी खुराक वही वैक्सीन होगी जो लोगों को उनकी पहली और दूसरी खुराक के लिए मिली है।
जैसा कि ओमिक्रॉन संस्करण की वजह से कोरोना की तीसरी लहर देश में तेजी से फैलने लगी है, आबादी के कमजोर वर्गों को बूस्टर खुराक देना महत्वपूर्ण है। यूके में किए गए अध्ययनों से पता चला है कि कोविड -19 वैक्सीन की तीसरी खुराक ओमाइक्रोन के प्रति किसी व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता को 88% तक बढ़ा सकती है।