Breaking News

Saturday, September 21, 2024
Home / खेल /

  • 0
  • 131

तूफानी आलराउंडर किरोन पोलार्ड IPL से हुए रिटायर, लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए निभाएंगे यह भूमिका

मुंबई इंडियंस टीम के आलराउंडर किरोन पोलार्ड ने आइपीएल से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। अब वो आइपीएल में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे लेकिन वो अब भी टीम का हिस्सा बने रहेंगे।

तूफानी आलराउंडर किरोन पोलार्ड IPL से हुए रिटायर, लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए निभाएंगे यह भूमिका

मुंबई इंडियंस के स्टार आलराउंडर किरोन पोलार्ड अब इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उन्होंने इस टी20 लीग से अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। पोलार्ड ने ये फैसला तब किया जब आइपीएल 2023 के लिए होने वाले मिनी आक्शन से पहले मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया और रीलिज कर दिया। इसके बाद ही उन्होंने इस बात का ऐलान किया। ट्विटर पर लिखे एक संदेश के जरिए पोलार्ड ने इसका ऐलान किया साथ ही अपने रोल के बारे में भी खुलासा किया। वहीं मुंबई इंडियंस ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए इसकी पुष्टि की। 


आइपीएल से रिटायर होने के बाद किरोन पोलार्ड अब आइपीएल 2023 में मुंबई की के साथ बतौर बल्लेबाजी कोच काम करेंगे। मुंबई की टीम पांच बार चैंपियन बनी थी और इसमें किरोन पोलार्ड की भूमिका काफी अहम रही थी। उन्होंने ना सिर्फ बल्लेबाजी बल्कि गेंदबाजी में भी इस टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। पोलार्ड ने लिखा कि अगर में मुंबई के लिए नहीं खेल सकता तो मैं इस टीम के खिलाफ नहीं खेल पाऊंगा। 


किरोन पोलार्ड का आइपीएल क्रिकेट करियर बेहद शानदार रहा था और उन्होंने 189 मैचों में 171 पारियों में 3412 रन बनाए थे साथ ही उनका स्ट्राइक रेट 147.32 का रहा था। इस दौरान उन्होंने 16 अर्धशतक लगाए और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 87 रन रहा। पोलार्ड ने आइपीएल में कुल 218 चौके व 223 छक्के जड़े जबकि 103 कैच उन्होंने पकड़े। वहीं उनकी गेंदबाजी की बात करें तो 189 मैचों की 107 पारियों में उन्होंने कुल 69 विकेट लिए और 44 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। पोलार्ड इस टीम का हिस्सा 2010 से लेकर 2022 तक रहे और इस दौरान टीम पांच बार चैंपियन बनी। 

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...