केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कोरोना जांच करवाया जिसमे उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है
भारत के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना से संक्रमित हो गए है। जांच कराने के बाद पॉजिटिव आने के बाद राजनाथ सिंह खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। रक्षा मंत्री ने उन लोगों से कोरोना जांच और खुद को क्वारंटाइन करने का अनुरोध भी किया जो हाल ही में उनके संपर्क में आए थे
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि, "मैंने आज हल्के लक्षणों के चलते कोरोना जांच करवाया जिसमे मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं होम क्वारंटाइन में हूं। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं वो खुद को अलग कर कोरोना का जांच करवा लें।"
8 जनवरी को, सिंह ने एक सभा को संबोधित किया और घोषणा की कि लड़कियों को सशस्त्र बलों में शामिल होने के अवसर प्रदान करने के लिए देश में 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम देश के विकास में योगदान देगा।
इस बीच, कोविड संक्रमण में भारत ने पिछले 24 घंटों में 1,79,723 नए मामले दर्ज किए, जो रविवार को दर्ज किए गए आंकड़े से 12.6% अधिक है। अब भारत में कुल केस 3,57,07,727 हो गया है। पिछले 24 घंटों में देश में 146 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,83,936 हो गई है।
नए मामलों में ये 5 राज्य सबसे ऊपर
सबसे अधिक कोरोना मामले दर्ज करने वाले पांच राज्यों में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है, जहां पिछले 24 घंटे में 44,388 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल जहां 24,287 मामले, तीसरे स्थान पर दिल्ली जहां 22,751 मामले, चौथे स्थान पर तमिलनाडु नें 12,895 मामले और पांचवे स्थान पर कर्नाटक नें 12,000 मामले दर्ज किए हैं।
इन पांच राज्यों से 64.72 फीसदी नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों के 24.7% के लिए अकेले महाराष्ट्र जिम्मेदार है।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...