Breaking News

Monday, September 23, 2024
Home / अपराध /

  • 0
  • 117

चिकन के पीस कम देने का आरोप, रेस्तरां मालिक पर दाग दी गोली... देहरादून पुलिस ने दर्ज किया केस

देहरादून में चिकन के पीस कम देने पर रेस्तरां मालिक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। इस केस में दो लोगों को आरोपी बनाया गया है। देहरादून पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए छानबीन कर रही है। आरोपियों ने खुद को हरियाणा सरकार में सीनियर मंत्री का रिश्तेदार बताया था।

चिकन के पीस कम देने का आरोप, रेस्तरां मालिक पर दाग दी गोली... देहरादून पुलिस ने दर्ज किया केस

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में चिकन के पीस कम देने के मामले में गोलीबारी का मामला सामने आया है। देहरादून पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शहर के प्रेमनगर इलाके में शुक्रवार की देर रात अपने ऑर्डर किए गए डिश में चिकन के कम टुकड़े परोसने का आरोप लगाया। इस मामले में रेस्तरां मालिक और उसकी पत्नी पर कथित तौर पर गोलीबारी करने के आरोप लगाया गया है। इस मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता अशोक सेन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि घटना करी किंगडम नामक उनके रेस्तरां में रात करीब 11.30 बजे हुई।

प्रेमनगर के स्टेशन हाउस अधिकारी इंस्पेक्टर पीडी भट्ट ने कहा कि अशोक सेन अपनी पत्नी के साथ रेस्तरां चलाता है। घटना के समय वह भी रेस्टोरेंट में मौजूद थी। दोनों रेस्तरां बंद करने की प्रक्रिया में थे। उसी दौरान दोनों आरोपी अपनी कार में आए। वे रेस्टोरेंट के अंदर घुस गए और अशोक सेन पर अपनी डिश में चिकन के कम टुकड़े देने का आरोप लगाते हुए गालियां देने लगे। अशोक ने उन्हें शांत होने के लिए कहा। हंगामा कर रहे ग्राहकों से उन्होंने कहा कि आज तो रेस्तरां बंद कर दिया है। अगर वे परोसे गए डिश से संतुष्ट नहीं हैं, तो उन्हें अगली सुबह मुफ्त में बदल देंगे।

इंस्पेक्टर ने कहा कि अशोक सेन का ऑफर सुनकर दोनों आरोपी शांत होने की जगह भड़क गए। खुद को हरियाणा सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री का रिश्तेदार बताने लगे। उन्होंने अशोक सेन को पीटना शुरू कर दिया। अचानक उनमें से एक ने पिस्तौल निकाली और अशोक सेन की पत्नी पर तान दी। वह इस विवाद को खत्म करने की कोशिश कर रही थी। आरोपी ने फायरिंग करने के लिए अपनी लोडेड पिस्टल का ट्रिगर दबाने की कोशिश की। इसी दौरान अशोक सेन ने आरोपी के हाथ को धक्का दिया।

अशोक सेन के धक्के से आरोपी अपने निशाने से चूक गया। हवा में गोली चलने से दंपती बाल-बाल बच गए। इस बीच गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां इकट्ठा होने लगे। लोगों को जुटता देखकर दोनों आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इंस्पेक्टर पीडी भट्ट ने कहा कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कार का पता लगा लिया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...