दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर ठीक एक वर्ष बाद टोल शुल्क कार्य शुरू कर दिया गया है। एक अप्रैल 2021 से एक्सप्रेस-वे को वाहनों के लिए खोला गया था।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर ठीक एक वर्ष बाद टोल शुल्क कार्य शुरू कर दिया गया है। एक अप्रैल 2021 से एक्सप्रेस-वे को वाहनों के लिए खोला गया था। बुधवार सुबह से ही टोल वसूली का ट्रायल चलता रहा। टोल कंपनी का दावा किया कि गुरुवार आधी रात से फास्टैग के माध्यम से टोल टैक्स की वसूली शुरू हो जाएगी।
शुक्रवार सुबह ठीक 8:00 बजे मेरठ स्थित काशी टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों से टोल शुल्क लिया गया। पहला शुल्क फरीदाबाद से आ रहे वासु ने ₹155 फास्टेग के द्वारा दिया। पाथवे इंडिया लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि पहले 10 मिनट में 120 वाहन गुजर गए।
मेरठ से सरायकाले खां तक हल्के वाहनों (कार) से 155 रुपये लिए जाएंगे। वहीं, सबसे कम भोजपुर तक 25 रुपये है। इसके अलावा महीने भर में सफर करने वाले लोगो के लिए भी सुविधा है। वह 50 यात्रा का टोल शुल्क फास्टटेग के माध्यम से एक बार जमा कर सकते हैं। इस शुल्क पर प्रतिदिन के टोल शुल्क का दो तिहाई ही देना होगा। टोल प्रक्रिया के शुभारंभ पर एनएचएआई से अमन कुमार, पाथवे इंडिया इंचार्ज नवनीत शर्मा, प्रभात शर्मा, जीआर इंफ्रा के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज बेरवा मौजूद रहे।
टोल शुरू होने के बाद भी दोपहिया और तिपहिया वाहन दौड़ते नज़र आए। हालांकि टोल कर्मचारियो का कहना है कि अगले एक-दो दिन में रोक लगा दी जाएगी। वही, टोल बूथ पर महिला कर्मचारी भी कार्य करती मिलीं।
काशी टोल प्लाजा, भोजपुर, रसूलपुर, डासना, डूंडाहेड़ा, इंदिरापुरम, सरायकाले खां
काशी टोल प्लाजा पर सभी 19 लेन के बूथों पर सॉफ्टवेयर अपलोड कर दिया गया। बुधवार को पाथ इंडिया लि. के सीनियर मैनेजर ने बताया कि यदि किसी वाहन पर फास्टैग नहीं होगा तो डबल भुगतान वाहन स्वामी को करना होगा। काशी टोल प्लाजा वैसे तो कैशलेस है, लेकिन फास्टैग में बैलेंस नहीं होने पर कैश दोगुना लिया जाएगा। एक अप्रैल से टोल प्लाजा पर मार्शल की तैनाती की भी तैयारी है, जो दुपहिया, तिपहिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकेंगे।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...