Breaking News

Sunday, September 22, 2024
Home / अपराध /

  • 0
  • 41

देवरिया नरसंघार: हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने उगले 20 नाम, पुलिस कर रही तलाश; अपना रही ये खास तरीका

फतेहपुर के लेहड़ा टोला में हुए सामूहिक नरसंहार के मुख्य आरोपित नवनाथ मिश्र ने 20 अज्ञात लोगों का नाम भी पुलिस को उगल दिया है। अब पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस लगातार आरोपितों की तलाश कर रही है। फतेहपुर गांव में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

देवरिया नरसंघार: हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने उगले 20 नाम, पुलिस कर रही तलाश; अपना रही ये खास तरीका

उत्तर प्रदेश के देवरिया में हुए नरसंहार की जांच लगातार जारी है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। अब तक इस मामले में कईयों को हिरासत में लिया गया है और कईयों पर केस दर्ज किया गया है।

फतेहपुर के लेहड़ा टोला में हुए सामूहिक नरसंहार के मुख्य आरोपित नवनाथ मिश्र ने 20 अज्ञात लोगों का नाम भी पुलिस को उगल दिया है। अब पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस लगातार आरोपितों की तलाश कर रही है।

यहां तक पहुंची जांच
सोमवार को मऊ व गोरखपुर जनपद के कई स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपित पुलिस के हाथ नहीं लग सके। मोबाइल नंबर होने के चलते पुलिस का अचूक हथियार सर्विलांस भी साथ नहीं दे पा रहा है। दो अक्टूबर को फतेहपुर के लेहड़ा टोला में हुए नरसंहार के मामले में 27 नामजद व 50 अज्ञात के विरुद्ध पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

पूछताछ में उगला 20 का नाम
मुख्य आरोपित नवनाथ मिश्र की गिरफ्तारी कर पुलिस ने घटना का पर्दाफाश कर देने का दावा किया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले में अज्ञात आरोपितों में से 20 का नाम नवनाथ ने पुलिस की सख्ती के चलते उगल दिया है। अब पुलिस सर्विलांस का सहारा लेकर उन आरोपितों का लोकेशन खंगाल रही है। उस दिन का टावर लोकेशन मिलने के बाद उनको नामजद करते हुए गिरफ्तार करेगी।

गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है पुलिस
पुलिस लगातार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। उधर पुलिस की दबिश के चलते लेहड़ा व अभयपुर टोला में अभी भी पुरुष सदस्यों के लौटने का क्रम शुरू नहीं हो सका है। पुलिस अधिकारी अन्य आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रहे हैं। फिलहाल फतेहपुर गांव में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...