Breaking News

Saturday, September 28, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 128

दिग्विजय ने भाजपा पर लगाए आरोप, कहा- गरीब मुसलमान लड़कों को पैसा देकर खुद ही पत्थर फिंकवाते हैं

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर बीजेपी पर हिंसा करवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

दिग्विजय ने भाजपा पर लगाए आरोप, कहा- गरीब मुसलमान लड़कों को पैसा देकर खुद ही पत्थर फिंकवाते हैं

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर बीजेपी पर हिंसा करवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग कुछ गरीब मुसलमान लड़कों को पैसा देकर खुद ही पत्थर फिंकवाते हैं। हालांकि, दिग्विजय सिंह ने यह भी साफ किया कि उन्हें ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। इन तथ्यों की जांच उन्होंने नहीं कराई है। जल्द ही जांच भी करवाएंगे। दिग्विजय सिंह दो दिवसीय नीमच दौरे पर थे, जहां उन्होंने यह बयान दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोमवार रात नीमच जिले की जावद विधानसभा के ग्राम मोड़ी पहुंचे थे। उन्होंने एक दलित कार्यकर्ता के घर रात्रि विश्राम किया। मंगलवार सुबह जनजागरण रैली में शामिल हुए। इस दौरान मोड़ी माता के दर्शन भी किए। कार्यक्रम के बाद दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा की और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। इससे पहले भी दिग्विजय सिंह खरगोन हिंसा को लेकर भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक ट्वीट कर बीजेपी पर साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि ‘भाजपा यह जानती है कि बिना पत्थर उछाले कुर्सी नहीं मिलती है। इस वजह से हथियार के रूप में कभी जज़्बात को तो कभी जान को हथियार बनाती है।
साम्प्रदायिक उन्माद भाजपा का सबसे ख़तरनाक राजनीतिक हथियार है। जिस जिले में दंगा होगा उसकी पूरी जवाबदेही जिला कलेक्टर व एसपी की होगी, यदि यह संदेश मुख्यमंत्री दे दें तो कभी दंगा नहीं हो सकता। मेरे 10 वर्ष के कार्यकाल में एक भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ।” वहीं,खरगोन हिंसा को लेकर उनके गलत फोटो पोस्ट करने को लेकर बीजेपी ने उन पर एफआईआर दर्ज कराई है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार कर कहा कि दिग्विजय सिंह को क्या हो गया समझ नहीं आ रहा है। पहले तुष्टीकरण की राजनीति के लिए एक कौम को खुश करने के लिए पुलिस पर सवाल उठाए, न्यायपालिका पर सवाल उठाए और अब उस कौम को ही बिकाऊ बता दिया कि पैसे लेकर पत्थर फेंकते हैं। आपने एक बात तो स्पष्ट कर दी कि पत्थर कहां से आए थे और किसने फेंके थे। आपके पास क्या सबूत है कि उस कौम ने पैसे लेकर पत्थर फेंके। किसी व्यक्ति के बारे में ऐसा कहते तो इतनी पीढ़ा नहीं होती, लेकिन एक कौम को बदनाम करने का काम आपने किया है। वह भी इस पवित्र माह में अच्छा नहीं किया।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह की अक्ल पर पड़ गए हैं पत्थर। इसी वजह से वे रोजाना अर्नगल बातें करके समाज में विभेद पैदा करने की कोशिश करते हैं। इतना वरिष्ठ नेता धर्म को धर्म से लड़ाने की बात कर रहा है। उनके कहने का मतलब है कि मुसलमान बिकाऊ हैं। उन्होंने एफआईआर होने के डर से बयान वापस भी ले लिया। बिना तथ्य के आरोप लगवा रहे हैं। भाजपा समाज को तोड़ती नहीं, बल्कि जोड़ने वाली पार्टी है। दंगा करना और करवाना कांग्रेस का काम है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...