भाजपा के जन कल्याणकारी योजनाओं के बदौलत यूपी में दोबारा 300 पार - जिला मंत्री कल्पना तिवारी
भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री कल्पना तिवारी ने मंगलवार को घर घर जा कर जनसंपर्क किया और भाजपा सरकार की योजनाओं से लाभ पाने वाली महिलाओं को फूल माला पहना कर भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत का आशीर्वाद मांगा।
बाराबंकी: रामनगर में भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री कल्पना तिवारी ने मंगलवार को घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया। इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार और योगी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही ददौरा गांव बूथ संख्या 235 पर सरकार की योजनाओं का लाभ पाने वाली विमला देवी,पम्मी,महिलाओं को रोली चन्दन व माला पहना कर 2022 में पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा।
मंत्री ने ददौरा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाने वाले लाभार्थियों के घर पहुंची। साथ ही महिलाओं को माला पहना कर फिर से भाजपा सरकार बनाने का आशीर्वाद मांगा। लाभार्थियों से पार्टी की नीतियों,पार्टी की गतिविधियों व विकास कार्यों की जानकारी दी।
योगी सरकार में महिला, बच्चे और बुजुर्ग सबका हुआ सम्मान
उन्होंने कहा कि, "भाजपा जन कल्याणकारी योजनाओं के बदौलत प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता हासिल करने जा रही है इस सरकार में महिला बच्चे बुजुर्ग सब का सम्मान है। गांव, गरीब, किसानों, मजदूरों और समाज के शोषित-वंचित तबके के लोगों को योजनाओं का लाभ मिला है। "
मंत्री कल्पना तिवारी ने आगे कहा , "जनता के आशीर्वाद से एक बार फिर 2022 में भाजपा का कमल खिलेगा। 300 से अधिक सीटें जीत कर भाजपा प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। योगी सरकार ने सभी वर्गों के लिए विकास का दरवाजा खोला है।"