Breaking News

Saturday, September 28, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 473

रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान इन छह राज्यों में हुआ भरी बवाल, गुजरात में एक की मौत कई घायल

देश में रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान छह राज्यों में भारी बवाल हुआ। वहीं जेएनयू कैंपस में पूजा के दौरान नॉनवेज खाने को लेकर हंगामा हो गया।

रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान इन छह राज्यों में हुआ भरी बवाल, गुजरात में एक की मौत कई घायल

देश में रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान छह राज्यों में भारी बवाल हुआ। गुजरात, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में शोभा यात्रा पर उपद्रवियों ने पथराव किया। इससे हिंसा भड़क उठी। गुजरात में एक की मौत हो गई। वहीं दिल्ली के जेएनयू कैंपस में पूजा के दौरान नॉनवेज खाने को लेकर हंगामा हो गया। छात्रों पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए।

दिल्ली : जेएनयू कैंपस में दो पक्षों के बिच मारपीट


जेएनयू में रामनवमी पर पूजा को लेकर विवाद शुरू हुआ। एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों के बीच हिंसा भड़क गई। इस घटना में कुछ छात्र घायल हुए हैं। दरअसल, कावेरी हास्टल में कुछ छात्र रामनवमी पर पूजा कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान वामपंथी छात्र नेताओं ने रोजा इफ्तार पार्टी शुरू कर दी। नॉन वेज मंगवा लिया। इसपर रामनवमी की पूजा कर रहे कुछ छात्रों ने विरोध जताया। कहा कि पूजा के दौरान नॉनवेज लाना ठीक नहीं है। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें  कई छात्र-छात्राएं घायल हुए। फिलहाल मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एहतियातन जेएनयू कैंपस में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। 

पश्चिम बंगाल : बांकुड़ा में मस्जिद के सामने से निकल रहे शोभा यात्रा पर पथराव


पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में रामनवमी के जुलूस के दौरान जमकर बवाल हुआ। यहां मचानताला पेट्रोल पंप मोड़ के पास स्थित मस्जिद के सामने से निकल रहे जुलूस पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने कहा कि "बांकुड़ा में  रामनवमी के जुलूस पर पथराव किया गया। यह राजनीतिक रूप से किया गया था। उन्होंने मेरी कार पर भी पथराव किया। मैं पुलिस से अपील करता हूं कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।" पथराव के बाद भड़की हिंसा को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस मामले में अभी तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मध्य प्रदेश : खरगोन में डीजे को लेकर विवाद, चार घर जलकर खाक


मध्य प्रदेश के खरगोन में भी रामनवमी पर खूब बवाल हुआ। शहर में आगजनी हुई, जिसमें चार घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि रामनवमी का जुलूस शुरू ही हुआ था कि उपद्रवियों ने डीजे को लेकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते पथराव होने लगा। इसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। उपद्रवियों के हमले में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि, उपद्रवियों ने शीतला माता मंदिर में भी तोड़फोड़ की है। जिला प्रशासन ने फिलहाल तालाब चौक, गौशाला मार्ग, मोतीपुरा, स्टेडियम के पीछे, टावर क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया।

गुजरात के तीन जिलों में बवाल, शोभा यात्रा पर हमले में एक की मौत, कई घायल


गुजरात के साबरकांठा, आणंद और द्वारका में उपद्रवियों ने भारी बवाल किया। साबरकांठा में रामनवमी पर विश्व हिंदू परिषद (एबीवीपी) की शोभा यात्रा पर हमला हुआ। कई गाड़ियों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। आणंद जिले में शोभा यात्रा के दौरान पथराव के बाद हिंसा भड़क गई। इसमें एक शख्स की मौत हो गई। द्वारका में भी उपद्रवियों ने शोभायात्राओं को निशाना बनाया। हंगामा करने को लेकर पुलिस ने 15 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों जिलों में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।  

झारखंड : एक कब्रिस्तान के पास से गुजर रहे शोभायात्रा पर धारदार हथियारों से हमला, 15 से ज्यादा लोग घायल


झारखंड के लोहरदगा जिले के हिरही भोक्ता बगीचा इलाके के पास रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव हुआ। जुलूस में शामिल लोगों पर धारदार हथियारों से हमले किए गए। शोभायात्रा में शामिल 15 से ज्यादा लोग घायल हो गये। पूरे जिले में तनाव की स्थिति है। हालात को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। आरोप है कि शोभायात्रा एक कब्रिस्तान के पास से गुजर रही थी। इस दौरान दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। 

कर्नाटक : शोभायात्रा पर पथराव, तनाव


कर्नाटक के कोलार में भी रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान पथराव हुआ। इसकी जानकारी गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने सोमवार को दी। उन्होंने कहा कि पथराव के बाद माहौल थोड़ा बिगड़ गया था, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। अब तनाव को काबू करने के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।  

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...