Breaking News

Sunday, September 22, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 89

देशभर में शुरू हुआ 'रावण दहन', दिल्ली के द्वारका रामलीला ग्राउंड पहुंचे PM मोदी

बुराई पर अच्छाई का पर्व विजयादशमी आज पूरे देश में धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। देश के कई स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया जा रहा है। पीएम मोदी भी दिल्ली के द्वारका रामलीला ग्राउंड पहुंचे हैं।

देशभर में शुरू हुआ 'रावण दहन', दिल्ली के द्वारका रामलीला ग्राउंड पहुंचे PM मोदी

बुराई पर अच्छाई का पर्व विजयादशमी आज पूरे देश में धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। देश भर में कई जगहों पर रावण के पुतले का दहन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी दिल्ली के द्वारका रामलीला ग्राउंड में पहुंच गए हैं। यहां उनका जनसभा करने का भी कार्यक्रम है।

द्वारका सेक्टर 10 में आयोजित रामलीला में पीएम मोदी पूजा अर्चना कर रहे हैं। उन्होंने दीप जलाकर और तिलक लगाकर विधिवत पूजा की। प्रधानमंत्री की कलाई में यहां रक्षा सूत्र भी बांधा गया है।

देशभर में दशहरे की धूम
कर्नाटक में भी दशहरे का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है। मैसूर पैलेस में दशहरा सेलिब्रेशन जारी है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में विजय शोभा यात्रा में शामिल हुए।

देश की राजधानी नई दिल्ली में लाल किला मैदान में रावण दहन किया जाएगा। उससे पहले पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया।

गांधी मैदान पर जलाया जाएगा रावण, मेघनाद और कुंभकरण का पुतला
बिहार की राजधानी पटना में स्थित गांधी मैदान में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले का दहन किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव और वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ गांधी मैदान पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शोभायात्रा गांधी मैदान पहुंच गई है।

पीएम मोदी ने कहा- परिवारजनों को हार्दिक शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा- देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व नकारात्मक शक्तियों के अंत के साथ ही जीवन में अच्छाई को अपनाने का संदेश लेकर आता है।

'सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है दशहरे का त्योहार'
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा- दशहरा के पावन त्योहार पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं! दशहरा, जिसे विजयादशमी के रूप में भी मनाया जाता है, हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस पावन पर्व पर मेरी मंगल कामना है कि हम सब पूरी मानवता के कल्याण की भावना के साथ सत्य और न्याय के पथ पर…

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...