Breaking News

Friday, September 27, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 250

सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित, टॉप 4 में लड़कियों ने मारी बाजी; विफल उम्मीदवारों को पीएम मोदी ने दिया यह संदेश

यूपीएससी सिविल सेवा 2021 के फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में पहला स्थान श्रुति शर्मा, दूसरा अंकिता अग्रवाल और तीसरा गामिनि सिंगला को मिला है।

सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित, टॉप 4 में लड़कियों ने मारी बाजी; विफल उम्मीदवारों को पीएम मोदी ने दिया यह संदेश

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार सिविल सेवा परीक्षा में शुरुआती तीन टॉपर लड़कियाँ रही हैं। परीक्षा में पहला स्थान श्रुति शर्मा, दूसरा अंकिता अग्रवाल और तीसरा गामिनि सिंगला को मिला है। आपको बता दें कि इससे पहले आयोग ने 17 मार्च को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी किया था। मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू 5 अप्रैल से 26 मई 2022 तक लिए गए। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 भर्ती के जरिए, आईएएस, आईएफएस, आईपीएस व ग्रुप ए व ग्रुप बी के 749 पदों को भरा जाएगा।

फाइनल रिज़ल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर देखा जा सकता है। इस बार कुल 685 अभ्यर्थियों ने ये परीक्षा पास की है। UPSC परीक्षा के टॉप 5 में से 4 लड़कियां है। हर वर्ष IAS, IPS ऑफिसर बनने का ख्वाब संजोने वाले लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को देश की सबसे चुनौतिपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माना जाता है।

इन तारीखों को हुई थी परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन बीते साल 2021 में 10 अक्तूबर को किया था। वहीं, परीक्षा के परिणाम 29 अक्तूबर को जारी कर दिए गए थे। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 7 जनवरी, 2022 से लेकर 16 जनवरी, 2022 तक हुई थी और इसके  परिणाम 17 मार्च, 2022 को जारी किए गए थे। वहीं, अतिम चरण यानी की साक्षात्कार का आयोजन 5 अप्रैल से शुरू होकर 26 मई 2022 तक हुई थी।

पीएम मोदी ने दी बधाई
उन सभी को बधाई जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा, 2021 को पास किया है। इन युवाओं को मेरी शुभकामनाएं जो भारत की विकास यात्रा के एक महत्वपूर्ण समय में अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत कर रहे हैं, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। 

विफल उम्मीदवारों को पीएम मोदी का संदेश
पीएम मोदी ने उन उम्मीदवारों को भी संदेश दिया जो परीक्षा में विफल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 'मैं उन लोगों की निराशा को पूरी तरह से समझ सकता हूं जो सिविल सेवा परीक्षा को पास नहीं कर सके लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि ये प्रतिभाशाली युवा हैं जो किसी भी क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ेंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे। उन्हें मेरी शुभकामनाएं।'

ये हैं सिविल सेवा परीक्षा 2021 के टॉपर
पहला स्थान - श्रुति शर्मा
दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल
तीसरा स्थान - गामिनी सिंगला
चौथा स्थान - ऐश्वर्य वर्मा
पांचवा स्थान - उत्कर्ष द्विवेदी
छठा स्थान - यक्ष चौधरी
सातवां स्थान - सम्यक एस जैन
आठवां स्थान - इशिता राठी
नौवां स्थान - प्रीतम कुमार
दसवां स्थान - हरकीरत सिंह रंधावा

इन्होंने किया टॉप
सिविल सेवा परीक्षा 2021  के परिणाम के अनुसार श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। वहीं, दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला रही हैं। इस साल तीनों ही टॉपर लड़कियां बनी हैं। 

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...