यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परिणाम जारी, परीक्षा टॉपर रहे कानपुर के प्रिंस पटेल
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में कुल 2781645 छात्र पंजीकृत थे। संस्थागत और व्यक्तिगत 2520634 शामिल हुए। 2222745 सफल हुए।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी UPMSP ने दसवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। इसके साथ ही परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों को आराम मिला है। परिणाम को माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉक्टर सरिता तिवारी ने घोषित किया है। जिन छात्रों ने इस साल दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
कानपुर के प्रिंस पटेल ने किया टॉप
यूपी बोर्ड 2022 की 10वीं की परीक्षा में कानपुर नगर के प्रिंस पटेल पहले स्थान पर रहे। उन्होंने 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर दो छात्राएं संस्कृति ठाकुर और किरन कुशवाहा रही हैं। कन्नौज के अनिकेत शर्मा तीसरे नंबर पर रहे। परीक्षा में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.69 और छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.05 रहा है।
यहां देखें टॉपर की पूरी सूची-:
- कानपुर के प्रिंस पटेल टॉपर
- मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर दूसरे नंबर पर
- कानुपर नगर की किरन कुशवाहा दूसरे नंबर पर
- कनौज के अनिकेत शर्मा तीसरे नंबर पर
- प्रयागराज से आस्था चौथे नंबर पर
- सीतापुर की शीतल वर्मा छठे नंबर पर
- मऊ की हर्षिता शर्मा सातवें नंबर पर
- वाराणसी के आशुतोष कुमार आठवें नंबर पर
- रायबरेली के अजय प्रताप आठवें नंबर पर
कितना रहा रिजल्ट?
यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं के परिणाम में कुल 88.18 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में कुल 2781645 छात्र पंजीकृत थे। संस्थागत और व्यक्तिगत 2520634 शामिल हुए थे 2222745 सफल हुए। कुल उत्तीर्ण 22.22,745 परीक्षार्थियों में से 11.69,488 बालक तथा 10.53,257 बालिकाएं उत्तीर्ण हुई हैं।
लड़कियों ने मारी बाजी
माध्यमिक शिक्षा की निदेशक डॉक्टर सरिता तिवारी ने जानकारी दी की इस परीक्षा में बाजी लड़कियों ने मारी है। लड़कियों का सफलता प्रतिशत 91.69 रहा है। वहीं, बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.05 है। बालिकाओं के पास होने का प्रतिशत 6.44 प्रतिशत अधिक है।