अब दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम, यहां पढ़ें रिजल्ट से जुड़ा हर अपडेट
बिहार बोर्ड की ओर से दसवीं कक्षा के परिणाम की तारीख की घोषणा कर दी गई है। परिणाम आज 31 मार्च, 2022 गुरुवार को दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा।
राज्य के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से परिणाम और टॉपर के नाम की घोषणा करेंगे। परीक्षा समिति ने बीते दिन अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से परिणाम जारी किए जाने के समय की घोषणा कर दी थी।
BSEB Result 2022: उत्तर कुंजी भी हुई थी जारी
बीएसईबी की ओर से 8 मार्च, 2022 को कक्षा दसवीं की उत्तर कुंजी भी जारी की गई थी। छात्रों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी गई थी। दर्ज कराई गी आपत्तियों पर समीक्षा के बाद परिणाम जारी किए जा रहे हैं।
Bihar Board Result: बीते साल से पहले जारी हो रहा परिणाम
बिहार बोर्ड की ओर से पहली बार मैट्रिक का रिजल्ट मार्च के महीने में जारी हो रहा है। अभी तक बोर्ड की ओर से अप्रैल या उसके बाद ही रिजल्ट जारी किया जाता था। साल 2021 में पांच अप्रैल को परिणाम जारी हुआ था।
BSEB 10th result 2022: 3 बजे जारी होगा परिणाम
अभी-अभी मिली जानकारी के मुताबिक बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा का परिणाम अब दोपहर 1 के बजाय 3 बजे जारी किया जाएगा। परिणाम के समय में बदलाव क्यों हुआ है इस बात की अबतक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
BSEB 10th Result 2022: फरवरी में हुई थी परीक्षा
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी, 2022 में 17 से लेकर 24 तारीख के बीच सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया था।
BSEB 10th Result: ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम
छात्र अपना परिणाम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर परिणाम के लिंक पर क्लिक करना होगा और मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि आदि दर्ज कर के लॉगिन करना होगा।
Bihar Board Result: ऐसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम
जिन छात्रों ने इस साल दसवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।