Breaking News

Saturday, September 21, 2024
Home / मनोरंजन /

  • 0
  • 75

Jacqueline Fernandez ने किए मां वैष्णो देवी के दर्शन, भक्ति के रंग में रंगी नजर आईं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez) बुधवार को मां वैष्णो देवी के दर्शन किए जन्मू पहुंची है। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। एक्ट्रेस ने दरबार में माथा टेका और मां का आशीर्वाद लिया।

Jacqueline Fernandez ने किए मां वैष्णो देवी के दर्शन, भक्ति के रंग में रंगी नजर आईं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez) पिछले काफी समय से अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। साल 2021 एक्ट्रेस के लिए कुछ खास नहीं रहा। बीते साल एक्ट्रेस ठग सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसने की वजह से चर्चा में  रही।  वहीं अब एक्ट्रेस मां वैष्णो देवी के दर्शन किए जन्मू पहुंची है। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।

जैकलीन ने किए मां वैष्णो देवी के दर्शन
बुधवार को जैकलीन ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। एक्ट्रेस ने दरबार में माथा टेका और मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान जैक व्हाइट स्वेटर, जींस और शूज में नजर आ रही हैं। जैकलीन के गले में माता की चुन्नी और माथे पर लाल टीका लगा नजर आ रहा है। सामने आई इन तस्वीरों में जैकलीन कुछ लोगों के साथ सेल्फी के लिए पोज भी देती नजर आ रही हैं।

अपने सफर को लेकर एक्ट्रेस ने कही ये बात
एक्ट्रेस ने अपने इस सफर के बारे में भी बात की और बताया कि उनका यह सफर बेहद ही शानदार रहा और सबकुछ बिल्कुल शांतिपूर्ण रहा। जैकलीन ने बताया कि वहां वो दूसरी बार गईं, उनका यहां का एक्सपीरियंस काफी शानदार रहा और माता वैष्णो देवी के दरबार में आती रहेंगी।

जैकलीन से पहले इन सितारों ने भी किए मां के दर्शन
आपको बता दें, बॉलीवुड के कई फेमस सितारे हैं जो मां के बहुत बड़े भक्त हैं। जैकलीन से पहले बीते साल शाह रुख खान ने भी मां के दर्न किए थे। कंगना रनौत अपने बर्थ डे पर अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची थीं। वहीं साल 2021 में बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर भी माता के दर्शन करने पहुंचे थे। राजकुमार राव और पत्रलेखा भी मां वैष्णो देवी के भव्य मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। शिल्पा शेट्टी ने भी साल 2021 में माता के दरबार में मत्था टेका था।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...