Breaking News

Saturday, September 21, 2024
Home / मनोरंजन /

  • 0
  • 169

आरआरआर, छेलो शो के साथ ऑस्कर की रेस में कांतारा, कंटेंशन लिस्ट में पहुंचीं ये भारतीय फिल्में

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह ऑस्कर अवॉर्ड्स खास होने वाले हैं क्योंकि कई फिल्मों ने अलग-अलग श्रेणियों में अपनी दावेदारी पेश की है। इनमें कन्नड़ सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक कांतारा भी है।

आरआरआर, छेलो शो के साथ ऑस्कर की रेस में कांतारा, कंटेंशन लिस्ट में पहुंचीं ये भारतीय फिल्में

पिछले साल की सबसे लोकप्रिय और सफल फिल्मों में से एक कांतारा (Kantara) अब 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में अपनी दावेदारी ठोकने जा रही है। फिल्म को एकेडमी अवॉर्ड्स की कंटेंशन लिस्ट में दो प्रमुख श्रेणियों बेस्ट पिक्चर और बेस्ट एक्टर में जगह मिली है। वहीं, 2022 की सबसे सफल हिंदी फिल्मों में से एक द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) ने भी कंटेंशन लिस्ट में जगह बनायी है। तेलुगु फिल्म आरआरआर (RRR) और भारत की आधिकारिक प्रविष्टि छेलो शो (Chhello Show) भी कंटेंशन लिस्ट में पहुंच चुकी हैं।

कांतारा के निर्देशक और मुख्य कलाकार ऋषभ शेट्टी ने फिल्म के ऑस्कर की कंटेंशन लिस्ट में आने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने ट्वीट करके लिखा- हमें बेहद खुशी है कि कांतारा को द ऑस्कर क्वालिफिकेशंस मिले हैं। उन सभी का दिल से शुक्रिया, जिन्होंने हमें सपोर्ट किया। आपके साथ से हम इस यात्रा को आगे ले जाने की उम्मीद कर रहे हैं। अब ऑस्कर में इसके चमकने का इंतजार है।  

कंटेंशन लिस्ट में पहुंचीं 300 फिल्में
95वें एकेडमी अवॉर्ड्स की कंटेंशन लिस्ट में दुनियाभर की 301 फिल्में पहुंची हैं। इस लिस्ट में शामिल होने वाली फिल्में नॉमिनेशन तक पहुंचने के लिए सदस्यों की वोटिंग के लिए एलिजिबल हो जाती है। विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया में इस  इससे पहले राजामौली की आरआरआर बेस्ट ओरिजिनल स्कोर केटेगरी में नॉमिनेशनंस की वोटिंग के लिए क्वालीफाई हो चुकी है।

भारत की आधिकारिक प्रविष्टि छेलो शो भी कंटेंशन लिस्ट में जा चुकी है। कांतारा को लेट एंट्री के तौर पर शामिल किया गया है। इन फिल्मों के अलावा संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी, विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स को कंटेंशन लिस्ट में जगह मिली है।

विवेक ने इसकी जानकारी शेयर करते हुए सोशल मीडिया में लिखा- द कश्मीर फाइल्स ऑस्कर 2023 के लिए एकेडमी की पहली लिस्ट में शॉर्टलिस्ट हुई है। यह भारत की 5 फिल्मों में से एक है। मैं उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं। भारतीय सिनेमा के लिए एक बढ़िया साल।

आर माधवन की रॉकेट्री- द नम्बी इफेक्ट, इरविन निझल, कन्नड़ फिल्म विक्रांत रोणा, मराठी फिल्म मी वसंत राव और तुझ्या साठी कही ही इस लिस्ट में शामिल हैं। शौनक सेन की डॉक्युमेंट्री फिल्म ऑल दैट ब्रीद्स और कार्तिकी गोंजाल्विस की द एलिफैंट व्हिसपरर्स कंटेंशन लिस्ट में पहुंची हैं। कंटेंशन लिस्ट में आने वाली सभी फिल्में वोटिंग के जरिए नॉमिनेशंस में पहुंचेंगी। नॉमिनेशंस के लिए वोटिंग 12-17 जनवरी तक चलेगी।

24 जनवरी को 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस घोषित किये जाएंगे। इस बार के ऑस्कर अवॉर्ड्स भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के लिए खास होने वाले हैं, क्योंकि ऑस्कर की अलग-अलग कैटेगरीज में कई इंडियन फिल्में दावेदारी ठोक रही हैं।

गोल्डन ग्लोब की दो श्रेणियों में RRR
10 जनवरी (भारत में 11 जनवरी) को हो रही गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में आरआरआर दो श्रेणियों बेस्ट पिक्चर- नॉन इंग्लिश लैंग्वेज और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग में कॉम्पीट कर रही है। जानकारों का मानना है कि अगर गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में आरआरआर जीतती है तो इससे ऑस्कर अवॉर्ड्स में फिल्म की दावेदारी मजबूत होगी। 

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...