Breaking News

Thursday, May 1, 2025
Home / मनोरंजन /

  • 0
  • 150

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की क्यों टूटी थी सगाई? सुनील दर्शन ने 20 साल बाद खोला राज

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई क्यों टूटी? उनकी शादी क्यों नहीं हो पाई? यह सवाल 20 साल से लोगों के मन में है, जिसका जवाब फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने दिया है। सुनील दर्शन, करिश्मा के काफी करीब रहे और 'हां मैंने भी प्यार किया' में काम भी किया।

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की क्यों टूटी थी सगाई? सुनील दर्शन ने 20 साल बाद खोला राज

अभिषेक बच्चन आज ऐश्वर्या राय के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं और करिश्मा कपूर भी अपनी जिंदगी में रमी हुई हैं। लेकिन कभी दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। उनकी सगाई भी हो चुकी थी और शादी भी करने वाले थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का रिश्ता टूट गया। अभिषेक और करिश्मा की जोड़ी टूटने से उनके फैंस को तब बड़ा झटका लगा था। हर कोई सोच रहा था कि आखिर करिश्मा और अभिषेक की सगाई क्यों टूटी? उनकी शादी क्यों नहीं हुई? अब फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने इस सवाल का जवाब दे दिया है। सुनील दर्शन ने यह भी बताया है कि करिश्मा और अभिषेक 'मेड फॉर ईच अदर' जैसे नहीं थे।

Suneel Darshan ने 2002 में आई फिल्म 'हां मैंने भी प्यार किया' को प्रोड्यूस किया था, जबकि धर्मेश दर्शन उसके डायरेक्टर थे। इस फिल्म में Abhishek Bachchan और Karisma Kapoor की जोड़ी थी। फिल्म में अभिषेक और करिश्मा की केमिस्ट्री तो कमाल की थी। दोनों उस वक्त एक-दूसरे को डेट भी कर रहे थे, पर असल जिंदगी में उनके बीच ताल-मेल नहीं था। सुनील दर्शन ने हाल ही दिए इंटरव्यू में करिश्मा और अभिषेक के रिश्ते के बारे में बात की और बताया कि असल में उनके बीच सेट पर कितना झगड़ा होता था।

सुनील दर्शन बोले- करिश्मा और अभिषेक का खूब होता था झगड़ा
मीडिया को दिए इंटरव्यू में सुनील दर्शन से जब करिश्मा और अभिषेक के रिश्ते को लेकर रहीं अफवाहों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'वो कोई अफवाहें नहीं थीं। उनका रिलेशनशिप कन्फर्म था। वो एक कपल थे और जल्द ही शादी करने वाले थे। चूंकि मैं बबीता जी का बहुत सम्मान करता हूं, इसलिए दोनों कपूर बहनें (करिश्मा और करीना) मेरे करीब थीं। जहां तक अभिषेक की बात है तो 'हां मैंने भी प्यार किया है' एक स्पेशल फिल्म थी और इसे स्पेशल होना भी था। यह एकमात्रा फिल्म थी, जिसमें अभिषेक और करिश्मा ने साथ काम किया। इस फिल्म से पहले या बाद में करिश्मा और अभिषेक ने किसी प्रोजेक्ट में साथ काम नहीं किया था।'

'करिश्मा और अभिषेक एक-दूसरे के लिए नहीं बने थे'
सुनील दर्शन ने आगे बताया कि उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान कभी नहीं लगा कि करिश्मा और अभिषेक एक-दूसरे के लिए बने थे। सुनील दर्शन ने कहा, 'वो बिल्कुल भी एक-दूसरे के लिए नहीं बने थे। वो लगातार एक-दूसरे से झगड़े करते थे। हो सकता है कि लोग शायद ऐसे ही होते हैं। मैं हमेशा सोचता था कि क्या वो दोनों सच में एक-दूसरे के लिए बने हैं? अभिषेक बहुत ही प्यारे इंसान हैं और लोलो (करिश्मा कपूर) भी अच्छी इंसान हैं। लेकिन नियति में ये चीजें होना लिखा था।'

अभिषेक की ऐश्वर्या तो करिश्मा की संजय कपूर से शादी
अभिषेक बच्चन ने जहां 2007 में ऐश्वर्या राय से शादी कर ली, वहीं करिश्मा ने 2003 में दिल्ली के बिजनसमैन संजय कपूर से शादी की। शादी के बाद करिश्मा ने एक बेटे और बेटी को जन्म दिया। पर संजय के साथ करिश्मा की शादी नहीं टिक पाई और 2016 में उनका तलाक हो गया। वहीं अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं। करिश्मा अभी सिंगल मदर हैं।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...