भारतीय म्यूजिक जगत को पिछले तीन दिन में दूसरा झटका लगा है। बॉलीवुड सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ के.के. का निधन हो गया है।
मभारतीय म्यूजिक जगत को पिछले तीन दिन में दूसरा झटका लगा है। बॉलीवुड सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ के.के. का निधन हो गया है। 52 साल के के.के.ने मंगलवार को कोलकाता के नजरूल मंच पर एक कॉलेज इवेंट में परफॉर्म किया था। इसके बाद वह होटल गए, जहां वह बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत कोलकाता के CMRI अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक लाइव शो के बाद के.के सहज महसूस नहीं कर रहे थे। शो खत्म होने के बाद वह वापस होटल चले गए। जैसे ही उन्होंने कमरे में एंट्री ली, वह बेहोश होकर बिस्तर पर गिर गए। उन्हें वापस होश में लाने की काफी ज्यादा कोशिश की गई, लेकिन असफल रहे। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। के.के (Singer K.K Death) की बॉडी फिलहाल अस्पताल में ही है। दिवंगत सिंगर का पोस्ट मॉर्टम एस.एस.के.एम अस्पताल में बुधवार सुबह नौ बजे किया जाएगा।
के.के. ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलायलम, मराठी, बंगाली और गुजराती भाषाओं में गाने गाए हैं। 90 और 2000 के दशक में उनके कई गाने काफी पॉपुलर हुए थे। के.के.ने साल 1999 में एलबम पल से अपना डेब्यू किया था। इसके लिए उन्हें बेस्ट मेल सिंगर का स्टार स्क्रीन अवॉर्ड भी मिला था। साल 2000 में उन्हें फिल्म हम दिल दे चुके सनम के गाने 'तड़प-तड़प के इस दिल' के लिए पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।
सोशल मीडिया यूजर श्रेया ने ट्वीटर पर के.के.की आखिरी परफॉर्मेंस का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह पॉपुलर गाना 'दिल इबादत' गा रहे हैं। वीडियो के साथ श्रेया घोषाल ने लिखा, 'म्यूजिक के मास्टर के.के. का निधन। उनका नजरूल मंच पर आखिरी म्यूजिक शो।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...