किसान आंदोलन: UP में भी किसान आंदोलन पकड़ रहा चिंगारी, दिल्ली जाने की बनाई रणनीति; रखा उपवास
किशुनपुर में विजयीपुर ब्लाक के रायपुर भसरौल ग्राम पंचायत में शुक्रवार को किसानों ने बैठक में MSP व कर्ज माफी की मांग दोहराई। कहना था दिल्ली बार्डर में MSP व कर्ज माफी की मांग कर रहे किसानों से सरकार को वार्ता करनी चाहिए। किसानों की दोनों ही मांगे जायज हैं। इससे देश के हजारों किसानों का जीवन सुधर जाएगा।
क्षेत्र के कई गांवों के एक सैकड़ा किसान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हरिश्चंद्र सोनकर से मिले। उन्होंने ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर बात की। किसान गोपनीय तौर से दिल्ली जाने की जुगत में हैं। क्षेत्र के किसानों को शायद इस बात की जानकारी है कि किसान नेताओं को पुलिस की निगरानी में रखा गया है।
वह किसानों के मुद्दों को सरकार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिसके चलते अब नेताओं को अपना दुख सुना रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक हरिश्चंद्र सोनकर ने किसानों को आश्वासन दिया है कि दिल्ली पहुंच कर उनका पक्ष जरूर रखा जाएगा। ताकि क्षेत्र के किसानों को नुकसान का सही मुआवजा मिल सके।
सूत्रों के अनुसार वह किसानों के साथ किसानों की समस्या लेकर दिल्ली रवाना हो सकते हैं। इधर एसडीएम विकास यादव ने बताया कि सर्वे कराकर सभी पीड़ित किसानों को लाभान्वित किए जाने का पूरा प्रयास जाएगा।
एमएसपी व कर्ज माफी की मांग कर रहे किसानों ने रखा उपवास
किशुनपुर में विजयीपुर ब्लाक के रायपुर भसरौल ग्राम पंचायत में शुक्रवार को किसानों ने बैठक में एमएसपी व कर्ज माफी की मांग दोहराई। कहना था दिल्ली बार्डर में एमएसपी व कर्ज माफी की मांग कर रहे किसानों से सरकार को वार्ता करनी चाहिए। किसानों की दोनों ही मांगे जायज हैं।
इससे देश के हजारों किसानों का जीवन सुधर जाएगा। किसानों ने कहा कि दिल्ली पहुंच कर भले ही वह किसानों के साथ नहीं खड़े हो पा रहे हैं। सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए सभी किसान, एक दिन अन्न छोड़कर उपवास रखेंगे। कहा कि क्षेत्र के हजारों किसानों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए।
किसानों ने कहा कि शाम को मंदिर में पूजापाठ के बाद अन्न ग्रहण किया जाएगा। प्रमुख रूप से धर्मेंद्र दीक्षित, विमल पासवान, अनिल त्रिपाठी, धनंजय दीक्षित, शत्रुघ्न यादव, भोला अवस्थी, राजकुमार, राजेश कुमार, अश्वनी त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।