Breaking News

Monday, September 23, 2024
Home / अपराध /

  • 0
  • 233

Umesh Pal Murder Case में अतीक के करीबी जर्रार अहमद का एनकाउंटर... दाएं पैर में लगी गोली, फतेहपुर में गिरफ्तार

अतीक अहमद के करीबी जर्रार अहमद को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जर्रार के खिलाफ फतेहपुर में एक्शन किया है। उसके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। उमेश केस में लगातार एक्शन जारी है। इसी क्रम में यह एनकाउंटर हुआ है।

Umesh Pal Murder Case में अतीक के करीबी जर्रार अहमद का एनकाउंटर... दाएं पैर में लगी गोली, फतेहपुर में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में 25 हजार के इनामी बदमाश जर्रार अहमद को गिरफ्तार किया गया है। उमेश पाल मर्डर केस के बाद जर्रार अहमद का नाम चर्चा में आया था। इस मामले को लेकर पिछले दिनों फतेहपुर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जर्रार फरार हो गया था। इसके बाद फतेहपुर में उसके भाई के मकान पर बुलडोजर एक्शन हुआ। अब जर्रार की गिरफ्तारी हो गई है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद जर्रार को गिरफ्तार किया। जर्रार अहमद के दाएं पैर में गोली लगी है। जर्रार को माफिया डॉन अतीक अहमद का करीबी बताया जाता है। उमेश पाल में हत्यारों की मदद का आरोप इस पर लगा है। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

जर्रार एनकाउंटर के मामले में पुलिस की ओर से जानकारी साझा की गई है। फतेहपुर पुलिस के अनुसार, जर्रार की तलाश लगातार चल रही थी। पुलिस को खखरेरू थाना क्षेत्र में जफर अहमद का लोकेशन पता चला था इसके बाद खखरेरू पुलिस और स्वाट टीम प्रथम ने उसकी गिरफ्तारी का ऑपरेशन चलाया पुलिस के एक्शन को देखते ही जर्रार अहमद की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। जवाबी कार्रवाई में जर्रार के दाएं पैर में गोली लगी। शातिर माफिया अपराधी अतीक अहमद का करीबी और 25000 का इनामी बदमाश जर्रार अहमद को इसके बाद पुलिस के कब्जे में ले लिया।


पुलिस ने दी एनकाउंटर की जानकारी
फतेहपुर पुलिस की ओर से बताया गया है कि जर्रार अहमद के पास से हथियार और गोली- बारूद भी बरामद किया गया है। उसके कब्जे से एक एनपी बोर राइफल, दो खोखा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। खखरेरू पुलिस और स्वाद टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इससे उमेश पाल मर्डर केस में पुलिस को अहम सुराग जुटाने में मदद मिल सकती है। पुलिस के अनुसार, खखरेरू थाना क्षेत्र के कुल्ली गांव में यह एनकाउंटर हुआ है। माफिया अतीक अहमद के गुर्गे जर्रार अहमद के साथ एनकाउंटर के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


हत्या समेत 8 केस हैं दर्ज
जर्रार अहमद हत्या का आरोपी है। उसके खिलाफ 8 केस दर्ज हैं। पुलिस ने उस पर 25000 का इनाम घोषित किया हुआ है। पुलिस अधिकारी ने इस मुठभेड़ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुल्ली गांव के जंगलों में काले बाबा की मजार के पास स्वाट टीम और खखरेरू थाना पुलिस ने कार्रवाई की। जर्रार के पिता और दोनों भाइयों पर भी कार्रवाई हुई है। पिछले दिनों जर्रार अहमद के भाई मोहम्मद अहमद ने सरेंडर किया था। उसके पास से अवैध हथियार बरामद किए गए थे। वह अभी जेल में बंद है।


फतेहपुर एसपी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पूरे ऑपरेशन को चलाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जर्रार अहमद हिस्ट्रीशीटर है। उसके पास से भी अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में घायल होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...