Breaking News

Sunday, September 22, 2024
Home / खेल /

  • 0
  • 169

इस वजह से शेन वार्न को बैड बॉय ऑफ़ क्रिकेट कहा जाता था

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने शुक्रवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। 19 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट पर राज करने वाले शेन वॉर्न अपने खेल के साथ साथ निजी जीवन को लेकर भी काफी चर्चा में रहे।

इस वजह से शेन वार्न को बैड बॉय ऑफ़ क्रिकेट कहा जाता था

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने शुक्रवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने 52 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से शेन वॉर्न की मौत हुई। उनकी मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। 19 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट पर राज करने वाले शेन वॉर्न अपने खेल के साथ साथ निजी जीवन को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। शेन वार्न की एक समय में तीन-तीन गर्लफ्रेंड्स हुआ करती थी। वार्न इतने रंगीन मिजाज के थे की उन्हें बैड ब्वॉय ऑफ क्रिकेट भी कहा जाता था।


शेन वार्न की पार्टी में कॉल गर्ल



मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक बार देर रात तक शोर शराबा और पार्टी करने की वजह से शेन वॉर्न के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई थी। जब पुलिस यहां आई तो उन्हें दो सेक्स गर्ल मिलीं। शेन वॉर्न को अपनी इस हरकत के कारण उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।


अश्लील मैसेज भेजने की वजह से उप कप्तानी गंवानी पड़ी



ब्रिटिश नर्स डोना राइट ने शेन वार्न पर साल 2000 में अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया था। इसके बाद वॉर्न को ऑस्ट्रेलियाई टीम की उप कप्तानी छोड़नी पड़ी थी। नर्स डोना का आरोप था कि वॉर्न उस पर संबंध बनाने के लिए दबाव डालते हैं। वार्न ने फोन पर गंदी-गंदी बातें की और अश्लील मैसेज भी भेजा करते थे।


1000 महिलाओं के साथ शेन वार्न के संबंध



पॉल बैरी नाम की एक लेखक ने 2006 में दावा किया था कि शेन वॉर्न 1000 महिलाओं के साथ संबंध बना चुके हैं। पॉल बैरी के इस खुलासे के बाद शेन वॉर्न को मीडिया के सामने आकर लोगों को और अपने फैन्स को सफाई देनी पड़ी थी।


वार्न की न्यूड तस्वीर हुईं वायरल



2006 में शेन वॉर्न का नाम एक सेक्स स्कैंडल में आया था। एमटीवी प्रेजेंटर कॉरैली इचोल्ट्ज और एम्मा के साथ उनकी न्यूड फोटोज वायरल हो गई थीं। दोनों मॉडल्स के साथ वॉर्न आपत्तिजनक स्थिति में थे। इस फोटो एक ब्रिटिश मैगजीन में छपी थी।


रंगीन मिजाज के वार्न का कई मॉडल्स के साथ जुड़ा था नाम



शेन वॉर्न बहुत ही रंगीन मिजाज के थे जिसके चलते उनका नाम कई बड़ी मॉडल्स के साथ जुड़ चूका है। ब्रिटिश एक्ट्रेस लिज हार्ले के साथ भी वॉर्न का रिश्ता रहा। वहीं एक बार दक्षिण अफ्रीका में एक महिला ने वॉर्न पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। रिपोर्ट के मुताबिक, एक वक्त में शेन वॉर्न की तीन गर्लफ्रेंड थीं।



Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...