Breaking News

Saturday, September 21, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 142

आगरा: पूर्व विधायक आइईएस अधिकारी रहे सतीशचंद्र गुप्ता का निधन

आगरा के पूर्व विधायक सतीशचंद्र गुप्ता का निधन 93 वर्ष की उम्र में हो गया। शहर की योजना और घरों के निर्माण और अंतिम रूप से होटल व्यवसाय से जुड़ गए। वर्ष 1969 में रोटरी क्लब से जुड़े और रोटरी क्लब आफ आगरा उत्तर के अध्यक्ष बने। उन्होंने भारत पाक युद्ध निधि के लिए किशोर कुमार नाइट का आयोजन कराया था।

आगरा: पूर्व विधायक आइईएस अधिकारी रहे सतीशचंद्र गुप्ता का निधन

पूर्व विधायक सतीशचंद्र गुप्ता का निधन मंगलवार सुबह हो गया। नेशनल चैंबर समेत कई संगठनों से जुड़े सतीशचंद्र गुप्ता के निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। वह 93 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार दोपहर में ताजगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह पर होगा।

वर्ष 1985 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के सत्यप्रकाश विकल उत्तर विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। सत्यप्रकाश विकल को 24409 और कांग्रेस के सतीशचंद्र गुप्ता को 24264 मत मिले थे। सतीशचंद्र गुप्ता ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाकर हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। चार वर्ष बाद हाई कोर्ट ने सतीशचंद्र गुप्ता के पक्ष में फैसला दिया था। वह करीब छह माह तक विधायक रहे थे।

भारतीय आर्थिक सेवा में रहे अधिकारी
स्नातक करने के बाद सतीशचन्द्र गुप्ता पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ गए थे। शादी के पांच साल बाद फिर से पढ़ाई शुरू की और अर्थशास्त्र में नागपुर विश्वविद्यालय से टाप करते हुए स्नातकोत्तर किया और स्वर्ण पदक से सम्मानित हुए। डाक्टरेट के लिए एक रिसर्च स्कालर के रूप में दिल्ली स्कूल आफ इकोनॉमिक्स में शामिल हुए।

लगभग दो वर्षों तक शोध कार्य करते हुए उन्हें योजना आयोग में सहायक निदेशक मूल्यांकन के पद के लिए संघ लोक सेवा आयोग द्वारा चुना गया था।

लगभग छह से सात वर्ष के लिए भारतीय आर्थिक सेवा (आइईएस) में एक अधिकारी के रूप में नीति नियोजन में लगे रहे। 1969 में रोटरी क्लब से जुड़े और अध्यक्ष बने। आगरा जिला नागरिक परिषद के सचिव के रूप में कार्य किया। 1971-1972 में भारत पाक युद्ध निधि के लिए किशोर कुमार नाइट का आयोजन किया था। 

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...