शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपना लिया है। इस्लाम को लेकर अपनी बेबाक राय रखने वाले वसीम रिजवी अक्सर कट्टरपंथियों के निशाने पर रहते हैं।
इस्लाम को लेकर अपनी बेबाक राय रखने वाले वसीम रिजवी अक्सर कट्टरपंथियों के निशाने पर रहते हैं। शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी अब हिंदू बन हो गए हैं। उन्होंने इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपना लिया है। बता दें कि वसीम रिजवी ने कुरान की आयतों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी थी।
उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने आज इस्लाम छोड़ दिया और हिंदू धर्म अपना लिया। सोमवार की सुबह उन्होंने डासना देवी मंदिर में शिवलिंग पर दूध चढ़ाकर हिंदू सनातन धर्म में आस्था का इजहार किया। रिजवी रविवार रात को ही आगरा से डासना देवी मंदिर आए थे। सुबह 10.30 बजे डासना मंदिर में महंत यति नरसिम्हनन्द सरस्वती की उपस्थिति में मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं अनुष्ठान के माध्यम से सनातन धर्म को विधिवत स्वीकार किया।
ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले वसीम रिजवी ने अपनी वसीयत में लिखा था कि इस्लाम के अनुसार दफनाए जाने के बजाय हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जाए। उनकी इस इच्छा ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. हालांकि मुस्लिम समुदाय के कई धर्मगुरुओं ने एक ही समय में कहा था कि वसीम रिजवी का इस्लाम और शिया से कोई लेना-देना नहीं है।
वसीम रिजवी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वह तब भी सुर्खियों में आ गए थे, जब उन्होंने कुरान की आयतों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी थी। सुप्रीम कोर्ट में उनकी अर्जी के बाद से ही अल्पसंख्यक संगठनों ने उनका जमकर विरोध किया था। तब उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है, कट्टरपंथी उनकी गर्दन काटना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने कुरान की 26 आयतों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर उन्हें हटाने की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें मारने का ऐलान किया गया है और वे लोग उन्हें कब्रिस्तान में दफन करने की भी जगह नहीं देंगे। इसीलिए उन्होंने कहा था कि मरने के बाद हिंदू धर्म के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जाए। उन्होंने अपनी चिता पर आग लगाने के लिए भी महंत यति नरसिंहानंद गिरि महाराज को चुना था।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...