Breaking News

Saturday, September 28, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 496

Gautam Adani Net Worth: गौतम अडानी बने दुनिया के 5वें सबसे अमीर व्यक्ति, वॉरेन बफे को छोड़ा पीछे

फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार अब अडानी दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। दो साल पहले गौतम अडानी टॉप 50 में भी नहीं थे। तब उनकी संपत्ति केवल 8.9 अरब डॉलर थी।

Gautam Adani Net Worth: गौतम अडानी बने दुनिया के 5वें सबसे अमीर व्यक्ति, वॉरेन बफे को छोड़ा पीछे

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी कीसंपत्ति में बढ़ोतरी लगातार जारी है। उन्होंने संपत्ति के मामले में दुनिया के दिग्गजअरबपति और निवेशक वॉरेन बफे को पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियरलिस्ट के अनुसार अब अडानी दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अडानीएंड फैमिली की नेटवर्थ बढ़कर 123.2 अरब डॉलर होगई है। अब दुनिया में चार ही ऐसे लोग बचे हैं, जो अडानीसे अधिक अमीर हैं। इनमें 269.7 अरब डॉलर की संपत्ति केसाथ Tesla के प्रमुख एलन मस्क पहले स्थान पर हैं। ऐमजॉन केजेफ बेजोस 170.2 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर हैं।एलवीएमएच के बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली 166.8 अरब डॉलरके साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के बिलगेट्स 130.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान परहैं।

 

दुनिया के टॉप10 में पहले एक ही भारतीय थे

 

पहले दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में केवल एक ही भारतीय मुकेश अंबानी का नाम होता था।लेकिन अब गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर इस लिस्ट के टॉप-5 में आ गए हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में रिलायंसइंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस समय आठवें स्थान पर हैं। फोर्ब्स की इसलिस्ट के अनुसार मुकेश अंबानी की संपत्ति 104.2 अरब डॉलरहै।

 

शेयरों में इस साल 19 फीसद से 195 फीसद तक का आया उछाल

 


इस महीने की शुरुआत में ही अडानी सबसेअमीर एशियाई अरबपति बन गए थे। 59 साल के अडानी कीकंपनियों के शेयरों में इस साल 19 फीसद से 195 फीसद तक का उछाल आया है। गौतम अडानी ने अक्षय ऊर्जा, मीडिया, हवाई अड्डे सहित कई क्षेत्रों मेंतेजी से विस्तार किया है, यही कारण है कि कंपनियों केशेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात के क्राउनप्रिंस के भाई द्वारा संचालित अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी ने अडानी कीतीन हरित ऊर्जा-केंद्रित फर्मों में 2 अरब डॉलर का निवेशकिया है।

 

दो सालों में 8.9 अरब से बढ़कर 123.2 अरब डॉलर हुई अडानी की सम्पति


गौतम अडानी की संपत्ति में अभूतपूर्व उछाल देखने कोमिला है। दो साल पहले गौतम अडानी की संपत्ति केवल 8.9 अरब डॉलर थी। इसके बाद मार्च 2021 में अडानी की संपत्ति करीब 50.5 अरब डॉलर परपहुंच गई। शेयरों की कीमतों में आश्चर्यजनक उछाल के चलते ऐसा हुआ। इसके बाद मार्च 2022आते-आते अडानी की संपत्ति करीब दोगुनी होकर 90 अरब डॉलर पर जा पहुंची। अब अडानी की संपत्ति देश के दूसरे सबसे अमीरव्यक्ति मुकेश अंबानी से 19 अरब डॉलर अधिक हो गई है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...