Breaking News

Sunday, September 22, 2024
Home / अपराध /

  • 0
  • 89

झारखंड में मणिपुर जैसी घटना: भीड़ ने दलित महिला को निर्वस्‍त्र कर पेड़ से बांधकर पीटा, घर से घसीट जंगल में ले गई भीड़

मणिपुर मेरठ के बाद अब झारखंड के गिरिडीह में महिला संग दरिंदगी की घटना सामने आई है। यहां बुधवार की रात भीड़ ने दलित महिला को निर्वस्‍त्र कर पेड़ से बांधकर पीटा। मुंह में कपड़ा बांधकर घसीट कर उसे दूर जंगल में ले गए। हैरान करने वाली बात तो यह है कि ऐसा करने वालों में कुछ महिलाएं भी थीं।

झारखंड में मणिपुर जैसी घटना: भीड़ ने दलित महिला को निर्वस्‍त्र कर पेड़ से बांधकर पीटा, घर से घसीट जंगल में ले गई भीड़

मणिपुर और मेरठ में महिलाओं संग दरिंदगी की घटनाओं के बाद अब गिरिडीह से भी एक ऐसी ही घिनौनी वारदात सामने आई है। यहां सरिया थाना क्षेत्र के कोवडिया टोला में बुधवार की रात एक दलित महिला को निर्वस्त्र कर पेड़ से बांध कर पिटाई का मामला सामने आया है।

महिला को घसीटकर जंगल में ले गए लोग
पुलिस इस मामले में महिला के बयान के आधार पर दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वारदात से बुरी तरह से जख्‍मी महिला का इलाज सरिया के देवकी अस्पताल में किया जा रहा है। पीड़ित महिला के अनुसार बुधवार की रात अचानक कोवडिया टोला के कुछ पुरुष और महिला घर पर आए और जबरन कपड़ से मुंह बांधकर उसे घर से लगभग 500 मीटर दूर जंगल की ओर ले गए। वहां एक पेड़ से बांधकर उस पर लात-घुसे बरसाने लगे। इसी दौरान उसे पूरा निवस्त्र कर दिया।

पुलिस ने आकर तन पर डाले कपड़े
मारपीट की घटना के बाद महिला बेहोश हो गई। मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद सरिया पुलिस महिला को अपनी सुरक्षा में लेकर उसके शरीर पर कपड़े डाले और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वही घटना के कारण के बारे में पीड़ित महिला कुछ स्पष्ट नहीं बता पाई, लेकिन उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व आरोपी लोगों से कुछ बात को लेकर गाली-गलौज हुआ था। संभावना है कि उसी बात को लेकर यह घटना हुई है।

नाजायज संबंध रखने की दी सजा
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त महिला का नाजायज संबध था। अकसर देर रात उसका आना-जाना लगा रहता था। शायद इसलिए आक्रोशित लोगों ने उसके साथ ऐसा किया है। वहीं घटना की पुष्टि थाना प्रभारी संतोष कुमार मौर्य ने भी किया है एवं पीड़ित महिला के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...